फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल AWARDS, जानिए बॉलीवुड में कौन है फैशन ICON!
अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और दमदार पर्सनालिटी माने जाते हैं और यही बात पहचानी है फिल्मफेयर ने। बिग बी को फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन की ओर से ‘टाइमलेस फैशन आइकन' एवार्ड दिया गया। जी हां, पुरूषों में जहां यह एवार्ड बिग बी ले गए, एक्ट्रेस की श्रेणी में यह सम्मान दिया गया धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को।

अपनी खुशी को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी शेयर की। उन्होंने ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, ‘फिल्मफेयर ग्लैमर स्टाइल एंड फैशन ने एक पुरस्कार समारोह रखा और मुझे टाइमलेस फैशन आइकन पुरस्कार दिया। जिंदगी की राहें अजीब हैं। ‘टाइम' से ‘टाइमलेस' तक का सफर। एक में समय बीत गया और दूसरे में टाइमलेस पहचान मिली।'
यहां देखें एवार्ड फंक्शन की तस्वीरें
बहरहाल, इस फंक्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं और काफी खूबसूरत समां था। एक ओर जहां आलिया भट्ट अपने क्यूट ड्रेस पहले कहर ढ़ा रही थीं, वहीं सोनम कपूर हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश दिख रही थी।
नीचे पढ़ें विनर्स की लिस्ट:
मोस्ट स्टाइलिश स्टार (फीमेल) - सोनम कपूर
मोस्ट स्टाइलिश स्टार (मेल) - इमरान खान
मोस्ट ग्लैमरस स्टार (मेल) - अक्षय कुमार
मोस्ट ग्लैमरस स्टार (फीमेल)- करीना कपूर खान
मोस्ट ग्लैमरस ऑन स्क्रीन कपल- शाहरूख-काजोल
मोस्ट ग्लैमरस रियल लाइफ कपल- अभिषेक-ऐश्वर्या
फैशन का उभरता चेहरा (फीमेल) - आलिया भट्ट
फैशन का उभरता चेहरा (मेल) - सिद्धार्थ मल्होत्रा
ट्रेंडसेटर ऑफ दि ईयर - सोनम कपूर
दि अलटिमेट दिवा - श्रीदेवी
ग्लोबल ऑइकन ऑफ दि ईयर (मेल) - शाहरूख खान
ग्लोबल ऑइकन ऑफ दि ईयर (फीमेल) - ऐश्वर्या राय बच्चन
टाइमलेस ग्लैमर एंड स्टाइल ऑइकन (मेल) - अमिताभ बच्चन
टाइमलेस ग्लैमर एंड स्टाइल ऑइकन (फीमेल) - माधुरी दीक्षित
मोस्ट ग्लैमरस डिजाइनर - मनीष मल्होत्रा


Click it and Unblock the Notifications


