फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड 2019- आलिया और अनुष्का समेत इन सितारों को मिला ये अवॉर्ड
फिल्म फेयर ग्लैमरस एंड स्टाइल अवॉर्ड 2019 की धूम बीती रात रही है और इस बार इस बार इसको मुंबई में आयोजित किया गया था। इस मौके पर कई सितारे मौजूद थे जिनको अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। अगर आप ये कहें कि ये रात बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल रात था तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इस मौके पर सैफ अली खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे मौजूद थे जिन्होने शाम को काफी ज्यादा शानदार बना डाला।
फिल्म इंडस्ट्री के सभी फैशन आइकॉन के लिए पूरा समारोह रात भर काफी धूम धाम से चला और सभी ने मस्ती की। बात करें अवॉर्ड्स की तो आलिया भट्ट को सबसे स्टाइलिश फीमेल तो अनुष्का शर्मा को सबसे ग्लैमरस फीमेल स्टार का अवॉर्ड मिला। देखिए सभी सितारों को मिलने वाले अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट..
देखिए विनर्स की लिस्ट...
रिस्क टेकर ऑफ द ईयर-राजकुमार राव
इमर्जिंग फेस ऑफ फैशन- अनन्या पांडे
वुमन ऑफ स्टाइल एंड सब्सटेंस- दीया मिर्जा
फिट एंड फैबुलस- कीर्ति सेनन
हॉट स्टेपर ऑफ द ईयर (फीमेल)-कियारा आडवानी
हॉट स्टेपर ऑफ द ईयर (मेल)-कार्तिक आर्यन
द स्पेशलिस्ट-मनीष मल्होत्रा
दीवा ऑफ द ईयर-मलाइका अरोड़ा
ट्रेलब्लेजर ऑफ द फैशन- करण जौहर
मोस्ट स्टाइलिश स्टार (फीमेल)-आलिया भट्ट
मोस्ट स्टाइलिश स्टार (मेल)-आयुष्मान खुराना
स्टाइल आइकन-सैफ अली खान
मोस्ट ग्लैमरस स्टार (फीमेल)-अनुष्का शर्मा
मोस्ट ग्लैमरस स्टार (मेल)-वरुण धवन


Click it and Unblock the Notifications











