फ़िल्मफ़ेयर में जोधा अकबर की गूँज

By Staff
फ़िल्मफ़ेयर में जोधा अकबर की गूँज

अर्जुन रामपाल को फ़िल्म रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला. जबकि फ़िल्म फ़ैशन के लिए कंगना राणावत सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुनी गईं.

बतौर अभिनेता अपनी पहली फ़िल्म से ही वाहवाही लूटने वाले इमरान ख़ान (जाने तू या जाने ना) और फ़रहान अख़्तर (रॉक ऑन) को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिला.

जबकि फ़िल्म गजनी के लिए आसिन सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री चुनी गई. फ़िल्म जाने तू या जाने ना के लिए एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला.

जबकि सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार ले गए जावेद अख़्तर. जावेद अख़्तर को फ़िल्म जोधा अकबर के गाने जश्न-ए-बहारा के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

रब ने बना दी जोड़ी के गाने हौले-हौले के लिए सुखविंदर सर्वश्रेष्ठ गायक चुने गए जबकि फ़िल्म सिंह इज़ किंग के गाने 'तेरी ओर' के लिए श्रेया घोषाल सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार ले गई.

प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं

फ़िल्म रॉक ऑन की कहानी के लिए अभिषेक कपूर को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला. फ़िल्म युवराज के गाने मेरी दोस्त है के लिए बेनी दयाल को आरडी बर्मन पुरस्कार मिला.

क्रिटिक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का मनजोत सिंह को फ़िल्म ओए लकी लकी ओए पुरस्कार मिला. जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बने फ़िल्म मुंबई मेरी जान के निर्देशक निशिकांत कामत.

क्रिटिक श्रेणी में ही फ़िल्म रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला शहाना गोस्वामी को. लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला ड्रेस डिज़ाइनर भानु अथैया और अभिनेता ओम पुरी को.

कुछ अहम पुरस्कार

कुछ अहम पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - प्रियंका चोपड़ा (फ़ैशन)सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अर्जुन रामपाल (रॉक ऑन)सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- कंगना राणावत (फ़ैशन)सर्वश्रेष्ठ संगीतकार- एआर रहमान (जाने तू या जाने ना)सर्वश्रेष्ठ गीतकार- जावेद अख़्तर (जोधा अकबर)सर्वश्रेष्ठ गायक- सुखविंदर (रब ने बना दी जोड़ी)सर्वश्रेष्ठ गायिका- श्रेया घोषाल (सिंह इज़ किंग)सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता- इमरान ख़ान (जाने तू...), फ़रहान अख़्तर (रॉक ऑन)सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री- आसिन (गजनी)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X