..................... Filmfare awards 2023, Shammi Kapoor wife Neila Devi Interview entertainment news live Updates 27 april 2023 - Hindi Filmibeat

Filmfare Award 2023 Winners List:राजकुमार से लेकर आलिया तक सभी ने चलाया अपना जादू, यहां हैं पूरी विनर लिस्ट

filmfare-awards

Filmfare Award 2023 Winners List: मनोरंजन जगत में पल पल कुछ ना कुछ होता रहता है। ऐसे में लेटेस्ट अपडेट्स से लेकर सेलेब्स के वायरल वीडियो और तमाम गॉसिप्स को ही क्लिक में पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

सलमान खान जहां इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करने को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फैंस के बीच इसे लेकर बेसब्री बढ़ती ही जा रही है। यहां आप फिल्मफेयर से जुड़ी सारी अपडेट्स देख सकते हैं।

बता दें, इस साल 16 नॉमिनेशंस के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी सबसे आगे दौड़ रही है। वहीं, दूसरे नंबर पर है 'बधाई दो', जिसे 14 नॉमिनेशन मिले हैं। अवार्ड्स का ओटीटी प्रीमियर कलर्स सिनेप्लेक्स होगा।

Recommended Video

Alia Bhatt ने New Photoshoot में पहने Hubby Ranbir Kapoor के कपड़े? Users ने कर दिया जमकर Troll!

यहां देंखे विनर्स की पूरी लिस्ट -

बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट अभिनेता- राजकुमार राव (बधाई दो)
बेस्ट फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट निर्देशक- संजय लीला भंसाली
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)- शीबा चड्डा (बधाई दो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)- अनिल कपूर (जुग जुग जीयो)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक)- संजय मिश्रा
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक)- तबू और भूमि पेडनेकर
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)- बधाई दो
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन, प्रीतम
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह, केसरिया गाना (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- कविता सेठ, रंगी सारी (जुग जुग जियो)
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- जाहन्वी श्रीमंकर, ढोलिदा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट VFX- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश, ढोलिदा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- शीतल शर्मा, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे, गंगूबाई काठियावाड़ी

LIVE Feed
  • Apr 27, 2023 11:31 PM

    Filmfare Awards 2023: अवॉर्ड फंक्शन के दौरान गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देकर कहा...

    Filmfare Awards 2023: 68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरु हो गया है और फिल्मी सितारे इसमें पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही परफॉर्मेंस भी शुरु हो गई हैं, दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी जल्द ही इसमें अपनी शानदार परफॉर्मेंस के तैयार हैं। लेकिन इस सबके बीच में गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दिया।

  • Apr 27, 2023 11:02 PM

    Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 में प्रीतम और अरिजीत सिंह ने अपने अपने म्यूजिक के जीते अवॉर्ड

    Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 का फंक्शन शुरु हो गया है, इस शानदार रात में सितारें ने अपनी अपनी तरह से शानदार अंदाज में पहुंचकर चार चांद लगा दिए हैं। वहीं सितारों को अवॉर्ड मिलना भी शुरु हो गए हैं, फिलहाल तो प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए अवॉर्ड मिल गया और वहीं अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिल चुका है।

  • Apr 27, 2023 10:41 PM

    Filmfare Awards 2023: अमिताभ को हराकर खुद सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड जीतने के लिए ऋषि कपूर ने दिए थे पैसे

    Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड के दिवंगत और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे, हमेशा ही खुलकर अपनी बात रखते थे और जो गलतियां की हैं उन पर विचार भी साझा करते थे। ऐसे ही एक बार ऋषि कपूर ने खुद एक बार स्वीकार किया था कि अमिताभ बच्चन को हराने के लिए उन्होंने एक वक्त पर अवॉर्ड पैसो से खरीद लिया था।

  • Apr 27, 2023 10:00 PM

    Filmfare Awards 2023: सलमान खान से लेकर गोविंदा तक, रेड कार्पेट पर स्टार्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

    Filmfare Awards 2023: आज सिने प्रेमियो से लेकर सिनेमा जगत के सितारें तक सबके लिए काफी शानदार और खूबसूरत रात होने वाली है क्योंकि जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरु होने वाला है। इस 68वें फिल्म फेयर को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्साइटेड है। खैर रेट कार्पेट पर सितारे आने शुरु हो गए हैं और हर एक सेलेब्स अपने शानदार और हसीन अंदाज से महफिल में चार चांद लगा रहा है।

  • Apr 27, 2023 9:21 PM

    Filmfare Awards 2023: जान्हवी कपूर ने फिल्मफेयर से पहले दिखाई अपनी कातिल अदाएं, अनोखी ड्रेस पहन लूट ली महफिल

    Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने हुस्न और अपनी अदाओं से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। ऐसे में हाल ही में जान्हवी कपूर से फिल्ममेयर अवॉर्ड फंक्शन में अपना जलावा दिखाने से पहले फैंस को अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बना दिया है, सोशल मीडिया पर जान्हवी ने ब्लू ड्रेस में कुछ शानदार तस्वीरे साझा की है।

  • Apr 27, 2023 7:08 PM

    Bhushan Kumar: रेस केस मामले में भूषण कुमार को अभी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने जारी किया नया बयान

    Bhushan Kumar: मनोरंजन जगत का जाना माना चेहरा भूषण कुमार को लेकर बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि जिस रेप केस को लेकर भूषण कुमार विवादों में बने हुए थे उसमें हाल ही में हाईकोर्ट ने बयान जारी किया है और भूषण कुमार की याचिका खारिज कर दी है, जो उन्होंने दर्ज कराई थी।

  • Apr 27, 2023 6:38 PM

    Salman Khan: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करने से डरे सलमान, ट्वीट करके मांगी दुआ

    Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी से डरे ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि सलमान से तो खुद पूरा बॉलीवुड डरता है। पर इस बात तो कुछ अलग ही हो गया है, इस बात जो हुआ है उस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है, दरअसल क्योंकि पहली बार है जब सलमान खान को डर लगा है इस बात की जानकारी उन्होंने खुद तस्वीर साझा की हैं।

  • Apr 27, 2023 3:04 PM

    आगे से पूरी खुली ड्रेस में ईशा गुप्ता ने दिखाया किलर फिगर

    ईशा गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए चर्चा में रहती हैं और कई बार देखा जाता है कि उनकी तस्वीरें फैंस को दीवाना कर देती हैं। ज्यादातर ईशा गुप्ता का हॉट और बोल्ड अवतार की लोगों को पसंद आता है। इस वक्त अभिनेत्री ने कुठ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें उनको देखकर लोग नजरें नहीं नीचे कर रहे हैँ। ईशा गुप्ता ने रेड ड्रेस में कहर ढा दिया है और ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होने इतने बोल्ड पोज पहले नहीं दिए हैं।

  • Apr 27, 2023 2:08 PM

    'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में नहीं मिला भूमिका को न्यौता

    'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से कुछ दिन पहले सलमान खान शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर के साथ द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। लेकिन भूमिका चावला ने हाल ही में कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि एपिसोड कब शूट किया गया था। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म प्रमोशन करने वाली टीम के बारे में किसी और से पता चला।

    'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में नहीं मिला भूमिका को न्यौता
  • Apr 27, 2023 1:49 PM

    शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू कर रहीं शूटिंग, वीडियो हुआ वायरल

    शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट और क्रू हाल ही में फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग के लिए कश्मीर गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रहे हैं जो कहानी के लिए जरूरी है। जहां पहले शाहरुख का कश्मीर में जोरदार स्वागत का एक वीडियो वायरल हुआ था, वहीं अब फैन क्लब्स पर एक और वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसमें शाहरुख लाल रंग की जैकेट और चेक वाली शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि तापसी भी बेज रंग की जैकेट में नजर आ रही हैं। फैन क्लब के अनुसार, यहां तक ​​कि विक्की कौशल भी कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे, हालांकि, कोई उन्हें देख नहीं सकता था। विक्की के 'डंकी' का हिस्सा होने की खबर तब वायरल हुई जब कई फैंस ने एक्टर के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि वह पहले फिल्म के सेट पर थे।

  • Apr 27, 2023 1:31 PM

    सारा अली खान ने मेट्रो में किया सफर, एक्ट्रेस ने दिया अपनी आने वाली फिल्म का हिंट

    सारा अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है कि वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में लोकल ट्रेन भी ली क्योंकि वह ट्रैफिक से थकी हुई थी। सारा ने मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए एक वीडियो शेयर किया। दिलचस्प बात यह है कि सारा 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में काम कर रही हैं, जिसका नाम 'मेट्रो...इन दिनो' है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म में आदित्य रॉय कपूर उनके को-एक्टर हैं।

    सारा अली खान ने मेट्रो में किया सफर, एक्ट्रेस ने दिया अपनी आने वाली फिल्म का हिंट
  • Apr 27, 2023 1:21 PM

    तापसी पन्नू के किलर लुक ने किया धमाका

    काफी कम देखा जाता है कि नाम शबाना एक्ट्रेस तापसी पन्नू बोल्ड होती हुई नजर आती हैँ। लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो जान्हवी कपूर को टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैँ। दरअसल तापसी पन्नू ने हरे रंग की साड़ी और ब्लाउज में बेहद बोल्ड तस्वीर साझा कर दी है और इसमें वो बला की हॉट लग रही हैं। इसके पहले जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं और उन्होने आगे से पूरी कटी हरे रंग की ड्रेस में कहर ढा दिया था।

  • Apr 27, 2023 1:02 PM

    नुसरत भरुचा ने नए गाने में दिखाए हुस्न के जलवे

    नुसरत भरुचा का नया गाना इस वक्त खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि उन्होने बोल्ड मूव्स से कहर ढा दिया है। जैसे ही उनका या वीडियो सामने आया लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनके वीडियो में कमेंट्स कर रहे हैं। नुसरत को इसके पहले इस तरह के अंदाज में शायद ही कभी देखा गया होगा।

  • Apr 27, 2023 12:39 PM

    प्रियंका चोपड़ा करेंगे Met Gala Red Carpet पर वापसी

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा मेट गाला रेड कार्पेट पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट में अपनी वापसी की खबर की पुष्टि करते हुए, पत्रकार मार्क मल्किन के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने लुक के बारे में संकेत भी दिए। पत्रकार ने एक ट्वीट में लिखा, "@priyankachopra ने अभी मुझे बताया कि वह सोमवार को #MetGala में होंगी। उनका कहना है कि उनका लुक 'थीम पर होगा', लेकिन इसमें एक 'स्पेशल एलिमेंट' भी होगा।"

  • Apr 27, 2023 12:17 PM

    जिया खान केस में कल आएगा अंतिम फैसला, सूरज पंचोली चिंता में?

    जिया खान जिन्होने जून 2013 में आत्महत्या कर ली थी उनको लेकर आज फिर से चर्चा हो रही है। इसका कारण ये है कि इस केस का आखिरी फैसला कल यानि 28 अप्रैल को आने वाला है। ये केस इसलिए भी काफी चर्चा में रहा था क्योंकि इसमें आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली का नाम सामने आया था। ऐसा कहा जाता है कि उस वक्त सूरज पंचोली जिया खान को डेट कर रहे थे।

  • Apr 27, 2023 11:55 AM

    रवीना टंडन ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग कर रहे हैं ट्रोल

    एक बार फिर रवीना टंडन का एक ऐसा लुक सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। इस दौरान रवीना टंडन एक इवेंट में पहुंची थीं और उन्होने जिस तरह की ड्रेस पहनी थी वो खबरों का हिस्सा है। दरअसल रवीना टंडन ने व्हाइट कलर की जालीदार ड्रेस पहनी थी और इसमें वो काफी सुंदर लग रहीं थीँ। बता दें कि रवीना टंडन के कंधे के नीचे बना टैटू भी साफ साफ दिख रहा था।

  • Apr 27, 2023 11:38 AM

    दुबई में सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ से घिरी मलाइका अरोड़ा, वीडियो वायरल

    मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में Fashionz By Danube के मौके पर दुबई में एक मैगज़ीन के लॉन्च में शिरकत की थी। इवेंट के लिए उन्होंने एक शिमरी ब्लैक बैकलेस गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। कार्यक्रम के बाद, अभिनेत्री ने फैंस से बातचीत की, जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ नजर आ रही है। वायरल वीडियो देखें-

  • Apr 27, 2023 11:14 AM

    मराठी बोलते नजर आए वरुण धवन, वीडियो वायरल

    वरुण धवन किसी ना किसी तरह से खबरों का हिस्सा बने रहते हैं और कई बार देखा जाता है कि उनके वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अवॉर्ड लेने के बाद मराठी भाषा में बात करते दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज पर लोग फिदा हैं।

  • Apr 27, 2023 10:51 AM

    किसी का भाई किसी की जान Day 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अब बॉक्स ऑफिस पर नीचे फिसल रही है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने छठे दिन, यानि की बुधवार को 4-5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद भारत में फिल्म की कुल कमाई 88-89 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 140 करोड़ पार कर चुकी है।

    किसी का भाई किसी की जान Day 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • Apr 27, 2023 10:26 AM

    Kick 2 में आसिम रियाज की एंट्री वाली खबर पर भड़के मेकर्स, ट्वीट करते हुए ऐसे लगाई लताड़!

    आसिम रियाज की एंट्री को लेकर मेकर्स ने लिखा, ''हम #Kick2 के लिए अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया समाचार को छापने से पहले हमारे साथ स्पष्ट करें।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और आसिम रियाज के फैंस काफी दुखी हो गए हैँ। कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि अभी तक किक 2 की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की गई है। साजिद नाडियाडवाला चाहते हैं कि किक 2 की स्क्रिप्ट उस स्तर की हो, जो इस फ्रैंचाइजी को और ऊपर ले जाए।

  • Apr 27, 2023 9:58 AM

    क्रिसन परेरा ड्रग केस: अभिनेत्री शारजाह जेल से रिहा

    'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा को संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने ड्रग-तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था, उन्हें रिहा कर दिया गया है। 27 वर्षीय को इस महीने की शुरुआत में शारजाह में अधिकारियों द्वारा हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि उसके पास एक ट्रॉफी में ड्रग्स छिपा हुआ पाया गया था।

  • Apr 27, 2023 9:15 AM

    पाकिस्तानी सिंगर ने केक काटते हुए की ऐसी हरकत, पड़ रही हैं खूब गालियां!

    पाकिस्तानी सिंगर अली अजमत ने हाल ही में फैंस और फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसके देखने के बाद नेटिजंस उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अजमत ने इस दौरान केक काटते हुए काफी हिंसात्मक अंदाज में एक श्खस की गर्दन दबोच ली। फिर केक काटकर इसे खिलाया। सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार के कारण काफी भला बुरा कहा जा रहा है।

  • Apr 27, 2023 8:46 AM

    सलमान खान से हाथ मिलाने आया फैन, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया धक्का

    सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अपने प्रशंसकों से घिर गए। ऐसे में एक वीडियो ने इंटरनेट पर अपनी जगह बना ली है और ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रशंसक सलमान खान से हाथ मिलाने की कोशिश में दिखाई दिया ऐसे में अभिनेता गुस्से में दिखाई दिया। इस दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने उसे धक्का भी दे दिया।

  • Apr 27, 2023 8:25 AM

    जाह्नवी कपूर ने फिर पहनी ऐसी ड्रेस, छुपाए नहीं छुपा बदन और फिर... ब्रालैस लुक में जैसे ही पलटी तो

    बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हर दिन अपनी बढ़ती बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। अब इसी कड़ी में एक बार फिर से जाह्नवी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। दरअसल, जाह्नवी कपूर हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर इस दौरान रॉ मैंगो ग्रीन ड्रेस में काफी बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी कपूर की ड्रेस में कई बोल्ड कट्स लगे हुए हैं।

  • Apr 27, 2023 8:12 AM

    रविंदर- महालक्ष्मी की नई तस्वीर को देख थमी लोगों की सांसे

    फिल्म मेकर रविंद्र शेखरन के प्यार में दीवानी महालक्ष्मी को इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब एक बार फिर से इस कपल को रोमांस जमकर वायरल हो रहा है। रविंद्र शेखरन और महालक्ष्मी का ये इश्क उनके ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ झलक रहा है। दरअसल इनकी जोड़ी को देखकर कमेंट करने वालों को रविंद्र शेखरन और महालक्ष्मी अपने पोस्ट और प्यार भरे कैप्शन के जरिए करारा जवाब देते रहते हैं। एक बार फिर रविंद्र शेखरन ने अपनी पत्नी पर पहले की तरह ही प्यार जताया है।

  • Apr 27, 2023 7:55 AM

    पहली बार कैमरे के सामने आई शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, की दिलचस्प बातें

    शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी पहली बार कैमरा के सामने आई। नीला देवी ने पहली बार ई टाइम्स को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी और शम्मी कपूर की शादी से लेकर और भी पर्सनल लाइफ की तमाम दिलचस्प बातें बताई हैं।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X