..................... Filmfare Awards 2023 when Rishi Kapoor paid 30000 for best actor award because of Amitabh bachchan - Hindi Filmibeat

Filmfare Awards 2023: अमिताभ को हराकर खुद सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड जीतने के लिए ऋषि कपूर ने दिए थे पैसे

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड के दिवंगत और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे, हमेशा ही खुलकर अपनी बात रखते थे और जो गलतियां की हैं उन पर विचार भी साझा करते थे। ऐसे ही एक बार ऋषि कपूर ने खुद एक बार स्वीकार किया था कि अमिताभ बच्चन को हराने के लिए उन्होंने एक वक्त पर अवॉर्ड पैसो से खरीद लिया था।

दरअसल एक समय था जब अमिताभ बच्चन उनके समकालीनों में से एक थे। दोनों कलाकारों को 1973 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था। एक ने 'बॉबी' के साथ शुरुआत की, जबकि दूसरे ने 'ज़ंजीर' में एंग्री यंग मैन के रूप में शुरुआत की।

खबरों के मुताबिक, सभी को उम्मीद थी अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को जीत लेंगे लेकिन ऋषि कपूर को 'बॉबी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मिला। उस वक्त तो इसको लेकर कोई बात नहीं हुई और ऋषि कपूर ने अपना जादू कायम रखा।

परंतु दिवंगत अभिनेता ने बाद में पुरस्कार को खरीदने की बात स्वीकार की थी। 'द कपूर एंड संस' के अभिनेता ने अपने संस्मरण "खुल्लम खुल्ला" में अपने प्रबंधक और पुरस्कार समिति के बीच एक संबंध को उजागर किया और कहा, ''मैं 20-21 साल का था। 'बॉबी' के बाद मैं अचानक ही बहुत बड़ा स्टार बन गया था। मैं उन दिनों हवाई यात्रा कर रहा था...कोई मेरे पास आया और बोला कि 'हमें यह पुरस्कार मिल सकता है...क्या आप इसे लेना चाहेंगे?' तो मैंने कहा 'ज़रूर'। उस व्यक्ति ने कहा कि इसकी कीमत 30,000 रुपये होगी... उस समय यह बहुत बड़ी रकम थी लेकिन मैंने दे दिया थे पैसे। ''

बाद में इस सबको लेकर अभिनेता से सोचा कि बिना पैसो के भी अवॉर्ड जीत सकते थे। इस बात को लेकर राजदीप सरदेसाई के साथ एक साक्षात्कार में, ऋषि कपूर ने कहा, ''यह मेरी उम्र थी, मेरे पास कोई दृष्टि नहीं थी, उस समय मेरे लिए कुछ भी सही नहीं था। मैं एक अमीर आदमी का बेटा था, और एक अभिनेता होने के नाते मुझे खुद को अमीर महसूस हुआ। मैंने पैसा इधर-उधर फेंक दिया, और मुझे इसका बहुत पछतावा है।''

उसी साक्षात्कार में, ऋषि कपूर ने कहा कि इसने अमिताभ बच्चन के साथ एक कोड वॉर शुरू हुआ था जो यश चोपड़ा की 1976 की फिल्म 'कभी कभी' के साथ समाप्त हुआ।

अफवाहों के मुताबिक, ऋषि कपूर ने 1974 का फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदा था। इस दौरान अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, संजीव कुमार और ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।

खैर ये किस्सा काफी पुराना है लेकिन दिलचस्प है और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने खुद इस बात को स्वीकार करके यह साबित कर दिया था कि गलतियां तो सबसे कभी ना कभी होती ही रहती है। फिलहाल हम आपको बता दे कि आज फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात है और हर तरफ इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

Read more about: filmfare awards 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X