Filmfare Awards 2023 Red Carpet: सलमान खान से लेकर गोविंदा तक, रेड कार्पेट पर स्टार्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Filmfare Awards 2023: आज सिने प्रेमियो से लेकर सिनेमा जगत के सितारें तक सबके लिए काफी शानदार और खूबसूरत रात होने वाली है क्योंकि जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरु होने वाला है। इस 68वें फिल्म फेयर को लेकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्साइटेड है। खैर रेट कार्पेट पर सितारे आने शुरु हो गए हैं और हर एक सेलेब्स अपने शानदार और हसीन अंदाज से महफिल में चार चांद लगा रहा है।
ऑडियंस इस अवॉर्ड फंक्शन को कल यानी 28 अप्रैल को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकेगी। इसके अलावा जियो टीवी पर भी इस अवॉर्ड फंक्शन को स्ट्रीम किया जाएगा, फैंस इसका मजा घर बैठे ले सकते हैं।
इस बार इस अवॉर्ड की खास बात यह है कि इसको बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। सलमान के साथ मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना भी को- होस्ट करेंगे। ये तीनों जब साथ होंगे तो बहुत सारी मस्ती और धमाल होगा।
फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट इवेंट में सेलेब्स पहुंचे चुके हैं। फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर जाह्नवी कपूर नजर आईं। जाह्नवी पर्पल कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
#JanhviKapoor walked the carpet at the 68th #HyundaiFilmfareAwards2023 with #MaharashtraTourism.https://t.co/40KrAkbtdu
— Filmfare (@filmfare) April 27, 2023
तो जान्हवी के अलावा इस फंक्शन में सुपरस्टार गोविंदा भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्पॉट हुए। गोविंदा और सुनीता ने साथ में कई पोज दिए, कपल इस दौरान काफी प्यारे लग रहे थे। इस दौरान गोविंदा के बच्चे भी साथ ही थे।
अवॉर्ड फंक्शन में जाह्नवी, विक्की कौशल, जैकलीन फर्नांडिस, शाहरुख खान धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। फिल्म फेयर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जाह्नवी, जैकलीन और टाइगर के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है।
68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार कुल 19 श्रेणियों में तकनीकी और गैर तकनीकी श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर से सज चुका है। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












