Filmfare Awards 2023: प्रेम चोपड़ा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, रणबीर-आलिया ने भी जीते कई पुरस्कार

Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरु हो चुका है और बॉलीवुड सितारे इस अवॉर्ड फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस देकर महफिल में चार चांद लगा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया है, फैंस इसको लेकर काफी खुश है। इसके साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स शोज में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो गया है। ये 27 अप्रैल को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल उनका साथ दे रहे हैं।
खैर इस अवॉर्ड के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी जादू देखने को मिला। बता दे कि, फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है।
आलिया की बात करें तो आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को सबसे ज्यादा कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए गए हैं। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन से लेकर बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट कोरियोग्राफर और बेस्ट बैकग्राउंज तक कई सारे अवॉर्ड आलिया की फिल्म को मिले। प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्शिनी वशिष्ठ को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला है।
गौरतलब है कि, फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है अवार्ड नाईट सितारों से भरी है और बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। वहीं फिल्मफेयर अवार्ड्स का प्रीमियर टेलीविजन पर कलर्स पर 28 अप्रैल, 2023 को रात 9 बजे किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











