Filmfare Awards: शाहरुख ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में उड़ाया था नील का मजाक, एक्टर ने गुस्से में कहा था- Shut Up

Filmfare Awards Controversy: फिल्मफेयर अवॉर्ड बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। हर साल इस अवॉर्ड के लिए कई सितारों को नॉमिनेट किया जाता है लेकिन कुछ चुनिंदा सितारे ही इस अवॉर्ड को ले जाते हैं। इस नामी अवॉर्ड के नाम कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
शाहरुख खान ने उड़ाया था मजाक
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 जल्द ही होने वाले हैं, इस अवॉर्ड का इंतजार हर बॉलीवुड कलाकार को होता है, क्योंकि इसी अवॉर्ड से कलाकारों को उनके काम का रिवॉर्ड मिलता है। लेकिन इस अवॉर्ड नाइट में लोगों को ईनाम नवाजने के अलावा कई कॉन्ट्रोवर्सीज भी हुई हैं, जिनमें से एक शाहरुख खान के नाम हुई, जब उन्होंने नील नितिन मुकेश के नाम का मजाक उड़ाया। नील नितिन मुकेश को शाहरुख खान का मजाक जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने माइक लेकर सबके सामने शाहरुख खान और सैफ अली खान को जलील करना शुरू कर दिया।
नील ने गुस्से में कही थी ये बात
दरअसल, साल 2010 के फिल्म फेयर अवॉर्ड शो को शाहरुख खान और सैफ अली खान होस्ट कर रहे थे और तभी उन्होंने स्टेज पर से नील नितिन मुकेश का नाम पुकारा। नील खड़े होते हैं और शाहरुख उनसे पूछते हैं कि तुम्हारे नाम में तो सारे शुरू के नाम हैं, तुम्हारा सरनेम कहां है। इस बात से नील को गुस्सा आ जाता है और वो कहते हैं कि शाहरुख का इस तरह बोलना उनके लिए इंसल्ट है। नील आगे कहते हैं कि आपने नहीं देखा कि मेरे पिता यहां पर बैठे हैं। यह बहुत अजीब बात है कि आप दोनों ऐसी बातें बोल रहे हैं। नील सबसे माफी मांगते हैं और कहते हैं कि मुझे ये काफी इंसल्टिंग लगा है। नील आगे सैफ अली खान और शाहरुख खान को गुस्से में Shut Up भी बोल देते हैं। नील नितिन मुकेश से फिर सैफ अली खान पूछते हैं कि आपका सरनेम है क्या तो वो नील कहते हैं कि उन्हें सरनेम की कोई जरूरत नहीं है। नील एक बार फिर से शाहरुख खान और सैफ अली खान को Shutup कहते हैं।
शाहरुख खान टाल ले गए बात
नील के इस व्यवहार पर शाहरुख जरा भी गुस्सा नहीं होते और कहते हैं कि बार-बार Shut Up कहर रहा है लगता है आशुतोष गोवारिकर या विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म साइन की है। साथ ही शाहरुख यह भी कहते हैं कि वेल डन नील मैंने देखा नहीं कि तुम्हारे पिता ने कुछ वजन कम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











