..................... Filmfare Awards 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते 10 बड़े अवॉर्ड, संजय लीला भंसाली ने दिया रिएक्शन, Video | Filmfare Awards 2023: Gangubai Kathiawadi won 10 awards, Sanjay Leela Bhansali reacts- 'Finally hard work paid off' - Hindi Filmibeat

Filmfare Awards 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी ने जीते 10 बड़े अवॉर्ड, संजय लीला भंसाली ने दिया रिएक्शन, Video

filmfare-awards-2023-gangubai-kathiawadi-won-10-awards-sanjay-leela-bhansali-reacts-happily

Sanjay Leela Bhansali on Filmfare Awards: संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने फिल्मफेयर अवार्ड नाइट में धूम मचा दी। बेस्ट एक्ट्रेस से लेकर डायरेक्टर तक, फिल्म ने 10 बड़े कैटेगरी में अवॉर्ड्स हासिल किये।

गंगूबाई काठियावाड़ी को 16 नॉमिनेशन्स मिले थे, जिसमें से बेस्ट फिल्म (गंगूबाई काठियावाड़ी), बेस्ट निर्देशक (संजय लीला भंसाली), बेस्ट एक्ट्रेस (आलिया भट्ट), बेस्ट डायलॉग, (प्रकाश कपाड़िया, उत्कर्षिनी वशिष्ठ), बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, (संचित बल्हारा और अंकित बलहारा), बेस्ट कोरियोग्राफी, (कृति महेश (धोलिदा-गंगूबाई काठियावाड़ी), बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, (सुदीप चटर्जी), बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन, (शीतल इकबाल शर्मा), बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन, (सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे) ने खिताब अपने नाम किया।

साथ ही अपमकिंग म्यूजिक टैलेंट के लिए विशेष आरडी बर्मन पुरस्कार, जान्हवी श्रीमंकर (धोलिदा- गंगूबाई काठियावाड़ी) को दिया गया।

संजय लीला भंसाली ने जीत पर दिया रिएक्शन

फिल्म की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए, संजय लीला भंसाली ने कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ा पल है। मुझे लगता है कि आखिरकार हमारी सारी मेहनत रंग लाई है। यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर हमें विश्वास था और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ये फिल्म बनाई। मैं बहुत खुश हूं कि आलिया ने फिल्म में काम किया। साथ ही अजय देवगन और फिल्म में अभिनय करने वाले अन्य सभी कलाकार और सभी तकनीशियन ... यह हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल है। हमने पूरे लॉकडाउन और कोविड के दौरान काम किया है इसलिए यह हमेशा खास रहेगी।"

पिछले साल 72वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने के बाद, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 2022 में हिंदी भाषा की पहली सुपरहिट बन गई थी।

बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर हिट

अपने थिएट्रिकल रन में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने नेशनल बॉक्स ऑफिस पर 153.69 करोड़ की कमाई की और ग्लोबल लेवर पर 209.77 करोड़ के साथ एक बड़ी कमर्शियल सफलता के रूप में उभर कर सामने आई। यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई, जिससे इसकी लोकप्रियता और अपील का अंदाजा लगाया जा सकता है, न केवल नेशनल लेवल पर बल्कि विदेशों में भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X