Filmfare Awards 2023: अवॉर्ड फंक्शन के दौरान गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देकर कहा..

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023: 68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड शुरु हो गया है और फिल्मी सितारे इसमें पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही परफॉर्मेंस भी शुरु हो गई हैं, दिग्गज अभिनेता गोविंदा भी जल्द ही इसमें अपनी शानदार परफॉर्मेंस के तैयार हैं। लेकिन इस सबके बीच में गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दिया।

दरअसल जब गोविंदा से जब पूछा गया कि वह अपनी सफल फिल्मों का श्रेय किसे देंगे। इस पर गोविंदा ने कहा है कि करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस के कारण उनकी फिल्में सफल हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन एक्ट्रेस के अलावा फिल्मों के गानों ने भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। गोविंदा ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैं मेरी फिल्म के निर्माता और निर्देशकों का सम्मान करता हूं कि मेरी फिल्मों ने अच्छा किया जो कि काफी बड़ी फिल्में भी नहीं थी। बहुत बार ऐसा हुआ कि मेरी फिल्मों की ताकत गाने और एक्ट्रेस थी।'

गोविंदा अपने आपको लकी भी मानते हैं कि उन्हें अच्छी को-एक्ट्रेस मिली है। उन्होंने एक्ट्रेस को सफलता का श्रेय देते हुए कहा, 'जितनी भी फिल्में हिट हुई है। वह फिल्मों के गाने और मेरी एक्ट्रेस की वजह से हुई है।'

इसके साथ ही लेडी फैक्टर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'जिस वक्त लेडी फैक्टर होता है, उनका गुड लक जुड़ा हुआ होता है तो ही फिल्म लाइन में आदमी वर्क करता है।'

आगे गोविंदा ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, 'सभी हीरोइन के साथ आधे दर्जन से ज्यादा फिल्में हिट हुई है। तो मैं बहुत लकी हूं इस मामले में।' गोविंदा जल्द फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में परफॉर्म करते नजर आएंगे। उनके फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने कई सफल गानों पर डांस किया है।

खैर आज की रात हर किसी सिने प्रेमी के लिए काफी शानदार होने वाली है क्योंकि आज फिल्मफेयर अवॉर्ड का प्रोग्राम शुरु हो गया है, इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस अवॉर्ड शो को बॉलीवुड के दंबग खान मतलब सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: filmfare awards 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X