Filmfare Awards 2023: अवॉर्ड नाइट में आलिया भट्ट का दिखा बेहद ग्लैमरस लुक, ब्लैक गाउन में हसीना ने ढाया कहर

Alia Bhatt Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात में बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगा दिए और आलिया भट्ट ने तो अपने लुक से लोगों को होश उड़ा ही दिए। एक्ट्रेस के इस लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट का लुक
आलिया भट्ट हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचीं और इस अवॉर्ड नाइट में उनका लुक शानदार लग रहा है। एकट्रेस ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये गाउन काफी ज्यादा बड़ा है और जमीन को छू रहा है। आलिया भट्ट ने अपने बालों को बांध रखा है। एक्ट्रेस ने कोई जूलरी नहीं कैरी की है लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना आउटफिट कैरी किया है वो वाकई में शानदार है।
आलिया का कमबैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के काफी शादनदार फेज में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पति रणबीर कपूर के साथ बेटी की परवरिश कर रही हैं। इसके साथ ही आलिया ने बेटी के जन्म के बाद अब वर्क फ्रंट में भी काफी शानदार तरीके से वापसी कर ली है। अब, वह एक बार फिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए एक शानदार घर खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
बहन को गिफ्ट किए फ्लैट्स
आलिया भट्ट हाल ही में अपनी बहन को फ्लैट गिफ्ट करने की वजह से चर्चा में आ गई थीं। आलिया ने अपनी प्यारी बहन शाहीन भट्ट को भी दो आलीशान फ्लैट गिफ्ट किए हैं। 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' के लिए बांद्रा वेस्ट में एक शानदार घर खरीदा है। यह घर 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 'एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड' पाली हिल (मुंबई) में स्थित है।
मेट गाला में करेंगी डेब्यू
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आलिया भट्ट इस बार मेट गाला में भी अपने हुस्न का जादू दिखाती नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा कि आलिया भट्ट मेट गाला में नजर आएंगी और उनका साथ देंगी प्रियंका चोपड़ा। आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो गैल गडोट के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











