Filmfare Awards 2023: जान्हवी कपूर ने फिल्मफेयर से पहले दिखाई अपनी कातिल अदाएं,अनोखी ड्रेस पहन लूट ली महफिल

Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने हुस्न और अपनी अदाओं से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। ऐसे में हाल ही में जान्हवी कपूर से फिल्ममेयर अवॉर्ड फंक्शन में अपना जलावा दिखाने से पहले फैंस को अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बना दिया है, सोशल मीडिया पर जान्हवी ने ब्लू ड्रेस में कुछ शानदार तस्वीरे साझा की है।
गौरतलब है कि आज रात फिल्मफेयर अवॉर्ड हो रहा है, इसमें कई सारे बॉलीवुड सितारे पहुंचकर हंसी रात में चार चांद लगाने वाले हैं। ऐसे में हर कोई अपनी अपनी तरह से तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार इस अवॉर्ड को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सितारें इसको लेकर अपडेट शेयर कर रहे हैं फैंस के लिए, तो ऐसे में जान्हवी कपूर ने भी अपने फैंस के लिए बेहद ही प्यारे फोटोज शेयर किए हैं। इस फोटोज में जान्हवी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
वायरल हुई इन फोटोज में जान्हवी कपूर से ब्लू ड्रेस पहनी है, जो कि जान्हवी के ऊपर बहुत प्यारी लग रही है। अपने लुक को जान्हवी ने पूरा करने के लिए खुले बाल रखे हैं और हल्की सी ज्वैलरी कैरी की हुई है, जो कि उनके हुस्न को और भी कातिल बना रही है।
खैर फिलहाल तो सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है, और फैंस जमकर जान्हवी कपूर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दे अवॉर्ड फंक्शन में जाह्नवी, विक्की कौशल, जैकलीन फर्नांडिस, शाहरुख खान धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर पिछले कुछ समय से अपने पहले साउथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. जाह्नवी साउथ के बड़े स्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'एनटीआर 30'में नजर आएंगी। इसके अलावा कुछ हिंदी फिल्में भी जान्हवी के पास हैं, जिनको लेकर एक्ट्रेस ने अभी जानकारी साझा नहीं की हैं।


Click it and Unblock the Notifications












