फिल्मफेयर अवार्ड 2020 Winners List - रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, तो आलिया बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
65वें फिल्मफेयर अवार्ड की घोषणा हो चुकी है। धीरे धीरे कर सभी विनर्स का नाम सामने आ चुका है। कोई शक नहीं कि अवार्ड्स की शुरुआत से ही गली बॉय और आर्टिकल 15 ने कब्जा कर लिया था। जहां अनन्या पांडे के हाथों लगी बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस, वहीं अभिमन्यु दस्सानी ने जीता बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड। सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय को अवार्ड दिया गया। शो को होस्ट कर रहे हैं करण जौहर और कार्तिक आर्यन। इस साल यह फंक्शन गोवाहाटी में किया जा रहा है।
कोई शक नहीं कि हर सिनेमा प्रेमी को इस अवार्ड फंक्शन का खास इंतज़ार होता है। बता दें, इस साल सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले थे रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय को। और फिल्म ने एक साथ सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का नया रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। तीन टेक्निकल अवार्ड अपने नाम कर चुकने के बाद गली बॉय ने 13 अवार्ड जीते हैं।

यहां देंखे फिल्मफेयर अवार्ड्स के विनर्स लिस्ट-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पॉपुलर- रणवीर सिंह (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पॉपुलर- आलिया भट्ट (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (critics)- आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (critics)- भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू (सांड की आंख)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- ज़ोया अख्तर (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉपुलर- गली बॉय
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (critics)- सोनचिड़िया, आर्टिकल 15
सर्वश्रेष्ठ गीत- अपना टाइम आएगा, गली बॉय (डिवाइन और अंकुर तिवारी)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम- गली बॉय (ज़ोया अख्तर, अंकुर तिवारी) और कबीर सिंह (मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा)
सर्वश्रेष्ठ सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (घुंघरू- वॉर)
सर्वश्रेष्ठ सिंगर मेल- अरिजित सिंह (कलंक नहीं- कलंक)
Excellence In Cinema- गोविंदा
सर्वश्रेष्ठ सर्पोटिंग अभिनेता- सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ सर्पोटिंग अभिनेत्री - अमृता सुभाष (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता- अभिमन्यु दस्सानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री- अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2, पति पत्नी और वो)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक- आदित्य धर (उरी)
सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्टोरी - अनुभव सिन्हा (आर्टिकल 15)
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग- विजय मौर्या (गली बॉय)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले- रीमा कागती और ज़ोया अख्तर (गली बॉय)


Click it and Unblock the Notifications











