Filmfare Awards 2015- डॉ नेने ने माधुरी से कहा कुछ कुछ होता है..
हाल ही में हुए बॉलीवुड के जाने माने अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर के दौरान बॉलीवुड के कई जाने माने दिग्गज नज़र आए। चूंकि फंक्शन के होस्ट थे करन जौहर और कपिल शर्मा तो दोनों ने मिलकर फंक्शन को इतना मजेदार बना दिया कि वहां बैठे कलाकार पूरे शो के दौरान मुस्कुराते ही दिखे। माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा, तब्बू, आलिया भट्ट, जया बच्चन, सलमान खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रृद्धा कपूर जैसे कई खूबसूरत कलाकार इस शो के दौरान दिखे।
करन जौहर और कपिल शर्मा ने मिलकर शो के दौरान सभी की टांग खींची और बाकियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। कभी सिद्धार्थ से विलेन के डायलॉग बोलवाए तो कभी डॉक्टर नेने से माधुरी दीक्षित के लिए रोमांटिक लाइनें कहलवाईं। कुछ ऐसे भी पल रहे जब लोग भावुक हो उठे जैसे जब आलिया ने करन जौहर को अपना मेंटर बोलते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।
तो आइये ऐसे ही कुछ मजेदार पलों को करते हैं शेयर।


Click it and Unblock the Notifications











