अमिताभ के हाथों तनूजा को मिला फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!

लाइफ टाइम अचीवमें अवॉर्ड एक बहुत ही अचीवमेंट अवॉर्ड है और उन्हीं एक्ट्रेसेस और एक्टर्स को दिया जाता है जिन्होंने इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री में सालों अपना योगदान दिया है। इस साल काजोल और तनीषा मुखर्जी की मां और बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस रह चुकी तनूजा को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया। तनूजा अपने समय की बहुत ही हिट और बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। उनकी फिल्में ज्वेल थीफ, हाथी मेरे साथी, राजकुमारी बॉक्स ऑफिस की बहुत ही हिट फिल्मों में से एक हैं। इसके अलावा भी तनूजा ने कुछ बंगाली और गुजराती फिल्मों में काम किया है।
तनूजा ने अपना फिल्मी करियर अपनी बहन नूतन के साथ हमारी बेटी फिल्म से शुरु किया था जो कि 1961 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने छबीली फिल्म में अपनी पहली सोलो फिल्म परफॉर्मेंस दी। तनूजा आज भी जिस तरह से फँकशन्स में खुद को कैरी करती हैं उनके ग्रेस के सामने आज की हिरोइनें भी फीकी पड़ जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











