क्या चाहती हैं कैटरीना?

देखें गैलरी कैटरीना कैफ की
कुछ ऐसी ही दिली ख्वाहिश है बॉलीवुड की शीला यानी कैटरीना की। जी हां, अपने ठुमकों और लटकों-झटकों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली और लगातार कई हिट फिल्में देने वाली बॉलीवुड की हॉट बाला कैटरीना की ख्वाहिश है कि फिल्मफेयर अवार्ड मिले।
कैटरीना को इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म राजनीति से काफी उम्मीदे हैं। कैटरीना अपनी नई फिल्म तीस मार खां के हीरो अक्षय कुमार के साथ फिल्मफेयर पत्रिका के नए अंक के कवर पेज पर भी छाई हैं। कैटरीना फिल्मफेयर के कवर पेज पर तो आ गईं पर फिल्म फेयर की ब्लैक लेडी कब उनके हाथ में आती है अब ये देखना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











