..................... पाताल लोक के जयदीप अहलावत ने इरफान खान को डेडिकेट किया अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड Filmfare Award 2020 Best Actor Jaideep Ahlawat dedicated his award to the late Irrfan Khan - Hindi Filmibeat

पाताल लोक के जयदीप अहलावत ने इरफान खान को डेडिकेट किया अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'पाताल लोक' में अपनी जबरदस्त एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले जयदीप अहलावत को पहले ओटीटी फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट सीरीज (मेल) ड्रामा के खिताब से नवाजा गया है। वहीं पाताल लोक को भी बेस्ट वेब सीरीज का खिताब मिला है। जयदीप अहलावत ने मनोज वाजपेयी और केके मेनन जैसे कलाकारों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किा है।

Jaideep Ahlawat

फिल्मफेयर में बेस्ट सीरीज (मेल) ड्रामा के खिताब जीते वाले जयदीप अहलावत ने अपने पहले फिल्म फेयर अवार्ड को स्वर्गीय एक्टर इरफान खान को समर्पित किया है। यह कहते हुए जयदीप की आंखें और गला दोनों भर आया था। इसके साथ ही उन्होंने इस अवार्ड के लिए फिल्मफेयर और पताल लोक की पूरी टीम को शुक्रिया कहते हुए कहा कि टीम के बिना यह संभव नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने पाताल लोक वेब सीरीज और हाथी राम के किरदार को दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार कहा है।

नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई वेब-सीरीज पाताल लोक में जयजीप ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथी राम का किरदार अदा किया था। इस वेबसीरीज में जयदीप अहलावत के साथ साथ अभिषेक बनेर्जी, नीरज कबी, इश्वाक सिंह, स्वास्तिक मुखर्जी और गुल पनाग समेत कई सितारे नजर आए थे।

Recommended Video

Rishi Kapoor's biggest hit picture released on same date 27 years ago | Damini | FilmiBeat

पाताल लोक बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म की पहली वेब सीरीज है। था। इस वेब सीरीज को दर्शकों से जितना प्यार मिला उतने ही अवार्ड फिल्मफेयर की ओर से भी मिले हैं। फिल्मफेयर अवार्ड 2020 में बेस्ट सीरीज, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर इन ड्रामा सीरीज (मेल), बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी स्क्रीनप्ले (सीरीज) के अवार्ड पताललोक ने अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X