..................... Film with Shahid Kapoor has come out beautifully: Ileana - Hindi Filmibeat

शाहिद संग खूबसूरती से पूरी हुई फिल्म : इलियाना

फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया है। वह फिल्म से बेहद संतुष्ट हैं।उन्होंने आईएएनएस को फोन पर बताया, "शाहिद के साथ फिल्म की शूटिंग बेहद खूबसूरत तरीके से पूरी हुई। मै फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह काफी अलग तरह की फिल्म है, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आएगी।"

इलियाना दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'देवादसु' और 'पोकिरी' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' बॉलीवुड में उनकी दूसरी फिल्म है।

राजकुमार संतोषी ने रोमांस से भरपूर इस हास्य फिल्म का निर्देशन किया है। संतोषी इससे पहले 'अंदाज अपना अपना' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी हास्य फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

इलियाना ने फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके काम को काफी प्रशंसा मिली थी, लेकिन इलियाना कहती हैं कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने कहा, "जब फिल्मों के प्रदर्शन की बात आती है तो मैं थोड़ी निराशावादी हो जाती हूं। दर्शकों और समीक्षकों द्वारा प्रशंसा पाना मेरे लिए अदभुत रहा, इससे मुझे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X