"बॉलीवुड में आसानी से उपलब्ध हो जाता है ड्रग्स, बिना नशे के एक्टिंग नहीं कर पाते स्टार्स"

फिल्म मनोरंजन जगत को लेकर लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल जुड़ने के बाद मनोरंजन जगत में स्टार्स द्वारा ड्रग्स लेने का का मामला भी छाया हुआ है। इस विषय को लेकर टाइम्स नाऊ ने फिल्म जगत से जुड़े एक टेक्नीशियन से बात की। इस शख्स ने दावा किया कि फिल्म जगत में ज्यादात्तर स्टार्स ड्रग्स लेते हैं। इतना ही नहीं, शख्स का कहना है कि कई ऐसे एक्ट्रर्स हैं जो बिना ड्रग्स लिए परफॉर्म नहीं कर पाते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स ने दावा किया कि ड्रग्स फिल्म जगत में कोई बड़ी बात नहीं है। छोटे से लेकर बड़ा स्टार्स इस नशे की लत में डूबा रहता है। पार्टी हो या वैनिटी वैन, स्टार्स ड्रग्स का सेवन करते है। शख्स ने कहा कि वह पिछले 12-14 सालों से काम कर रहे हैं। वह कई सालों से ये सब देखते आ रहे हैं। उन्होंने ये भीकहा कि बॉलीवुड में आसानी से ड्रग्स उपलब्ध हो जाता है। बिना नशे के स्टार्स परफॉर्म तक नहीं कर पाते।

 Bollywood celebrities take drugs

बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक बार फिर ये मामला सुर्खियों में हैं। रिया चक्रवर्ती व उनके सहयोगियों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। जिसके बाद इस केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री भी हो चुकी है।

ईडी के पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती के फोन चैट से ड्रग्स की बातचीत सामने आई। रिया की इस चैट में श्रुति मोदी, गौरव आर्या, जया साहा समेत कई लोगों का नाम सामने आया। जिसके बाद ईडी ने ये डिटेल्स सीबीआई व एनसीबी को सौंप दिए।

बता दें सुशांत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ईडी के बाद सीबीआई की पूछताछ का सामना कर रही हैं। उनपर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने व पैसों की गड़बड़ी का आरोप लगे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X