..................... Film stars united on Kangana Ranaut slap by CISF woman, Shivangi Joshi, Anupam Kher support - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर फिल्मी सितारे हुए एकजुट, शिवांगी जोशी,अनुपम खेर समेत इन सितारों ने जाहिर किया गुस्सा

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut slapping incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश से एमपी बनी कंगना रनौत के साथ 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट वाला हादसे को सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे भी लोग हैं जो सीआईएसफ महिला सिपाही को ईनाम और नौकरी देने का वादा कर रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं जो कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में कई सितारों को एक साथ देखा गया। इस दौरान कंगना रनौत का मुद्दा भी उठा चलिए जानते हैं कि किस स्टार ने कंगन के पक्ष में बात की और किसने विपक्ष में।

ड्यूटी का फायदा नहीं उठाना चाहिए- अनुपम खेर


कंगना रनौत के खास और नामी बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कंगना रनौत के एयरपोर्ट कांड को सुना जिसके बाद उन्हें बेहद गुस्सा आया है। अनुपम खेर कहते हैं कि यह बहुत ही गलत हुआ है। जो भी उनके अदंर गुस्सा था उसे वह अलग तरह से भी पेश कर सकती थीं। आप ड्यूटी पर होकर फायदा नहीं उठा सकते। कंगना एमपी भी है, लेकिन वह एक महिला भी है आप पब्लिक एरिया में किसी के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं।

सिकंदर खेर बोले- किसी पर हाथ नहीं उठाना चाहिए


वहीं सिकंदर खेर कहते हैं कि- असल कारण तो नहीं पता, लेकिन किसी पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। आप बोल दो जो भी गलत लग रहा है, लेकिन हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं हैं। यह जो हुआ वह गलत था।

शिवांगी जोशी ने दी अपनी राय


वहीं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी कंगना रनौत के इस केस पर अपनी राय रखी है। शिवांगी कहती हैं कि कंगना जी के साथ जो भी घटना हुई है उसे मैंने सुना पढ़ा, मैंने वीडियो देखा। मुझे लगता है कि जो भी हुआ है वह सही नहीं हुआ है। यह बहुत शॉकिंग है। हिंसा सहन नहीं की जा सकती है यह बहुत ही अनप्रोफेशनल बर्ताव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X