रवि किशन होंगे भरत, मनोज तिवारी अंगद, 22 फिल्म स्टार्स करेंगे अयोध्या में रामलीला
अयोध्या में इस साल राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद भव्य तरीके से राम लीला का आयोजन किया जाएगा। दिलचस्प ये है कि इस रामलीला में 22 फिल्मी सितारे भाग लेंगे। ये राम लीला अयोध्या के मशहूर लक्ष्मण किला मंदिर के ग्राउंड पर रची जाएगी। 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला में कई बड़े सितारे भाग लेंगे।
खबरों की मानें तो कुल 22 फिल्मी सितारे इस रामलीला का हिस्सा होंगे जिसमें रवि किशन, मनोज तिवारी, विंदू दारा सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। राम सीता का किरदार सोनू और कविता जोशी निभाएंगे।

ये रामलीला लाईव होगी और इसका आयोजन दिल्ली की अयोध्या रामलीला कमेटी कर रही है। कोरोना को देखते हुए इसे वर्चुअल तरीके से करने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस रामलीला का निमंत्रण दिया जाएगा।
यहां देखिए इस राम लीला में कौन कौन से एक्टर्स दिखाई देंगे -


Click it and Unblock the Notifications











