जयललिता के निधन पर फिल्म स्टार्स ने जताया शोक
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म स्टार्स ने भी शोक जताया।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का लंबी बीमारी के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वो 68 साल की थीं। जयललिता सितंबर से ही लगातार बीमार थीं और उन्हें रविवार की रात दोबारा हार्ट अटैक आया था। उनके निधन से तमिलनाडु सहित कई जगहों पर समर्थक सदमे में हैं।।
ये तो सभी जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले वो साउथ की एक्ट्रेस थी। उन्होंने फिल्म हो या राजनीति दोनों में ही उचाइंया और बुलंदियां छुईं। जयललिता के निधन पर फिल्म स्टार्स में भी काफी शोक की लहर है। देखिए कैसे अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत और शाहरुख खान ने उनके निधन पर ट्विट कर दुख जताया।
bollywood jayalalithaa shahrukh khan amitabh bachchan rajinikanth बॉलीवुड जयललिता शाहरुख खान अमिताभ बच्चन


Click it and Unblock the Notifications