..................... I'm not doing a film with Shah Rukh: Santosh Sivan | शाहरूख नही है मेरी फिल्zwj;म में - Hindi Filmibeat

शाहरूख नही है मेरी फिल्‍म में

By Staff

Shah Rukh Khan
बॉलीवुड निर्देशक संतोष सिवान इन दिनों एक फैंटेसी फिल्म की पटकथा की तैयारी में जुटे है और लोगो ने उनकी फिल्‍म का हीरो भी तय कर दिया है।

जबकि अभी तक सिवान ने हीरो के बारे में तय ही नही किया है, लेकिन अफवाहें ऐसी उड़ी कि शाहरूख उनके साथ काम कर रहे है।

दरअसल शाहरुख ने सिवान की फिल्‍म 'अशोका' में काम किया था। सिवान ने इस बारे में कहा कि फिलहाल एक फैंटेसी फिल्म की पटकथा की तैयारी में जुटा हूं। अभी फिल्म की पटकथा भी नहीं तैयार हुई है तो अभिनेताओं के बारे में निर्णय कैसे लिया जा सकता है?

दरअसल ऐसी अफवाहें उड़ीं थी कि सिवान की फिल्म में शाहरुख काम कर रहे हैं। दूसरी ओर खुद शाहरुख अपने बेटे के लिए बड़ी बजट की फैंटेसी फिल्म करना चाहते हैं।

माना जा रहा है कि निर्देशक अभिनव सिन्हा शाहरुख की प्रस्तावित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X