'सिंह इज़ किंग' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

By Staff

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने फ़िल्म को हरी झंडी दे दी थी
अमृतसर में कुछ लोगों ने 'सिंह इज़ किंग' का प्रदर्शन रोकने की कोशिश की. उनका कहना है कि फ़िल्म से धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं.

ज़बर्दस्त प्रचार के बाद शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में अक्षय कुमार ने एक सिख युवक की भूमिका अदा की है. इस कॉमेडी फ़िल्म में कटरीना मुख्य अभिनेत्री हैं.

पुलिस के मुताबिक लगभग बीस से पच्चीस की संख्या में जुटे युवाओं ने अमृतसर के अन्नाम थिएटर के बाहर फ़िल्म के पोस्टर फाड़ डाले और सिनेमाघर के अंदर घुसने की कोशिश की.

ये लोग सिख यूथ फ़ेडरेशन के बैनर तले फ़िल्म का विरोध कर रहे थे. उनका कहना था कि इसके प्रदर्शन से सिखों की भावनाएँ आहत हुई हैं.

इनमें से कुछ प्रदर्शनकारी जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर हाथों में लिए फ़िल्म के विरोध में नारे लगा रहे थे.

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है.

इस घटना को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अमृतसर के दूसरे सिनेमाघरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है.

'सिंह इज़ किंग' की रिलीज़ से पहले ही फ़िल्म को लेकर कुछ विवाद उठे थे लेकिन दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के साथ फ़िल्म निर्माता की बातचीत के बाद विवाद सुलझने की बात कही गई थी.

इस बातचीत में विपुल शाह इसके लिए राज़ी हो गए थे कि वो फ़िल्म के प्रदर्शन से पहले विवादित हिस्से के बारे में स्पष्टीकरण दिखाएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X