जम्मू- कश्मीर की नई फिल्म पॉलिसी लॉन्च, आमिर खान और राजकुमार हिरानी रहे समारोह में मौजूद
कश्मीर की नैसर्गिक सौंदर्य को बॉलीवुड दशकों से बड़ी स्क्रीन पर उतारता आया है। कश्मीर से बॉलीवुड फिल्मों का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। कश्मीर की वादियों पर गाने बने हैं, उन्हें कहानी में एक महत्वपूर्ण पक्ष की तरह उभारा गया है। लेकिन पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री ने वहां से दूरी बना ली थी। बहरहाल, अब एक बार फिर राज्य ने फिल्म इंडस्ट्री को वहां आने और शूटिंग शुरु करने का न्योता दिया है।
जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर में अभिनेता आमिर खान, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और निर्माता महावीर जैन की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर की फिल्म नीति लॉन्च किया। फिल्म निर्माताओं के लिए जरूरी सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान करके राज्य को शूटिंग हेतु उपयुक्त बनाने का विचार है।

इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर में एक वेब सीरीज भी शूट होगी, जो राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी की होगी। इसके प्रोड्यूसर महावीर जैन होंगे।
उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- "जम्मू कश्मीर के लिए एतिहासिक दिन. बहुत दिनों से जिस जम्मू कश्मीर की नई फिल्म पॉलिसी-2021 का इंतजार हो रहा था, उसको आज लॉन्च कर दिया गया है। इस मौके पर कई सितारे मौजूद रहे, जिसमें जाने-पहचाने एक्टर आमिर खान, फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी भी शामिल थे।"
उन्होंने आगे लिखा कि, "सिनेमा जगत में जम्मू कश्मीर की पहले जो पहचान थी, उसे लौटाया जाएगा। मैं दुनियाभर के फिल्म मेकर्स को जम्मू कश्मीर आने का निमंत्रण देता हूं; ताकि वे अपने कैमरे में यहां की सुंदरता को कैद कर सकें। यहां उन्हें जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा राजकोषीय प्रोत्साहन का लाभ, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं भी मिलेंगी।"


Click it and Unblock the Notifications