सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म हुई रिलीज, बॉलीवुड की हकीकत दिखाएगा 'शशांक'

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी पर बनी फिल्म शशांक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। बीते 14 जून को सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरुप यह फिल्म रिलीज की गई। फिल्म शशांक के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बिहार के पूर्णिया से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड एक्टर रवि सुधा चौधरी हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म शशांक पूर्णिया के लाल सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि है। इस फिल्म को लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा और मैक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि है।
बॉलीवुड एक्टर रवि सुधा चौधरी ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म शशांक को रिलीज किया गया है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। दर्शक इस कहानी को समझ पा रहे हैं और कनेक्ट कर पा रहे हैं। वो बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग में लगभग एक साल का समय लगा। बीच में उन्हें कई तरह की कानूनी प्रक्रियाएं भी झेलनी पड़ीं। जिसके बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि हर सुपरस्टार के जीवन में मोड़ आता है, उसको विफलता देखनी पड़ती है। उसके बाद अंधेरे में वो कहीं खो जाता है। मेरी फिल्म में ऐसी चीजों को दिखाने का काम किया गया है। लोगों को इसकी कहानी से सीख लेनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











