फिल्‍म 'सोनिया' 9 दिसम्‍बर को रीलिज होगी

टी डी कुमार द्वारा निद्रेशित और मोन्टेज इंटरनेशनल व दास इंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित फिल्म सोनिया 2005 से रीलिज होने के इंतजार में थी। अब यह आगामी 9 दिसम्बर को रीलिज होगी, इस दिन सोनिया गांधी का जन्मदिन भी
है।
गौरतलब है कि फिल्म प्रॉड्यूसरों ने सेंसर बोर्ड के आदेश के खिलाफ बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सेंसर बोर्ड ने उन्हें फिल्म रिलीज करने से पहले सोनिया गांधी से व्यक्तिगत मंजूरी लेने का निर्देश दिया था।
टी.डी. कुमार ने कहा कि हमने सेंसर बोर्ड के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने कहा है कि सिनेमाटोग्राफ एक्ट के तहत किसी से व्यक्तिगत इजाजत लेने का प्रावधान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications