फिल्मी पर्दे पर कसाब को फांसी

Kasab
असल जीवन पर सजा-ए-मौत की सजा पा चुका पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को मुंबई हमले के ऊपर बनी फिल्म 'अशोक चक्र" में फांसी पर लटकते हुये दिखाया जायेगा। फिल्म 28 मई को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में नवोदित कलाकार राजन शर्मा ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई है।

राजन वर्मा ने बताया ' फिल्म में कसाब को फांसी पर लटकते हुये दिखाया जाना दरअसल लोगो की भावना की अभिव्यक्ति है। सुनवाई खत्म होने से कई महीने पहले हमने फैसला किया कि कसाब को फांसी पर लटकाया जायेगा।' गौरतलब है कि कसाब को विशेष न्यायालय ने 166 लोगो के नरसंहार और देश के खिलाफ युद्व छेड़ने के मामले में फांसी की सजा सुनाई है ।

पहले इस फिल्म का नाम 'टोटल टेन" था जिसके निर्देशक एस पी मुनिश्वर और निर्माता हरि ओम शर्मा है। ढाई करोड़ की लागत वाली फिल्म में हमले के दौरान नरसंहार और करीब साठ घंटे तक चले सुरक्षा बलों के आपरेशन के दौरान इस शहर के जीवन को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में होमी वाडिया ने हेमंत करकरे, अशोक कुलकर्णी ने अशोक काम्टे और आशीष विद्यार्थी ने तुकाराम ओंबले की भूमिका निभाई है ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X