कानपुर इत्र व्यापारी पियूष जैन केस पर बनेगी फिल्म, कुमार मंगत ने किया रेड 2 का ऐलान!

सुपरस्टार अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म रेड तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर एक धमाका किया था और असली रेड की कहानी पर आधारित फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को कुमार मंगत ने बनाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा है लेकिन इसके लिए किसी तरह की सच्ची कहानी का होना जरूरी है।

अब जब कानपुर का मशहूर केस चर्चा में है, इसके बाद खबर है कि कुमार मंगत फिल्म बनाने जा रहे हैं। जी, हम बात कर रहे हैं कानपुर के मशहूर इत्र व्यापारी पियूष जैन, जिनके घर से काफी पैसा बरामद हुआ है।

 kumar mangat, ajay devgn, कुमार मंगत, अजय देवगन

फिल्म निर्माता वाराणसी में काशी फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण की एक पैनल चर्चा में बोल रहे थे। कुमार मंगत ने इस दौरान कहा कि.. "रेड 2" बनाने का मन बना लिया है, जिसमें दीवारों से पैसा भी निकलता दिखाई देगा जैसा कि जैन के घर पर हुआ था।

छापे के बाद गिरफ्तार किया

छापे के बाद गिरफ्तार किया

जैन को रविवार को उनके घर पर छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) द्वारा कानपुर में निवास और कन्नौज में निवास और कारखाने से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलोग्राम सोना और 250 किलोग्राम चांदी की वसूली की गई।

 अजय देवगन ही इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं

अजय देवगन ही इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं

ऐसा कहा जा रहा है कि एक बार फिर से अजय देवगन ही इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं और धमाका काफी बड़ा होगा। इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी नजर आईं थीं। कानपुर के इस केस के बाद लोग काफी चौक गए हैँ।

पियूष जैन की कहानी

पियूष जैन की कहानी

बता दें कि इत्र व्यापारी पियूष जैन की कहानी काफी अलग है क्योंकि वो एक पुरानी से स्कूटर पर चलता था और काफी सादा जीवन जीता था। उसको देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अरबों का मालिक है।

फिल्म की तरह झटका

फिल्म की तरह झटका

इस केस ने लोगों को किसी फिल्म की तरह झटका दिया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह का कोई मामला सामने आया है। ऐसे केस पहले भी सामने आए हैं जिन्होने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था।

कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं

कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं

अजय देवगन की बात करें तो इस वक्त वो कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और 7 जनवरी को आरआरआर में एक छोटे से कैमियो के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैँ। इसके अलावा वो काफी जल्दी अलग अलग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X