कैफी आजमी के जीवन पर फिल्म

उनकी पुत्री एवं बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजामी ने कहा कि उनकी मां द्वारा लिखी गई इस पुस्तक पर फिल्म बन सकती है।
शबाना ने कहा, " 'याद की रहगुजर' किताब पर कुछ लोगों ने फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।" उन्होंने पिछले हफ्ते ही इस पुस्तक का मराठी संस्करण पेश किया था।
शबाना ने कहा, " 'याद की रहगुजर' को लोग काफी पसंद करते हैं। अमेरिका के 14 विश्वविद्यालयों तथा दक्षिण एशियाई संस्थानों में भी इस पुस्तक को चुना गया है।"
'याद की रहगुजर' पर शबाना के पति एवं प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर एक नाटक 'कैफी और मैं' तैयार कर चुके हैं। इस नाटक का देश और विदेश में कई बार मंचन हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ऊर्दू कैफी आजमी जीवनी फिल्म बॉलीवुड याद की रहगुजर लेखक शबाना आजामी शायर biography bollywood film kaifi azmi shabana azmi shaukat yaad ki aahguzar


Click it and Unblock the Notifications