पहली भारतीय महिला WWE रेसलर कविता देवी पर बायोपिक का ऐलान, सलवार सूट पहनकर पहलवानों को चटा देती थी धूल

film-on-first-indian-female-wwe-wrestler-kavita-devi-announce-who-is-kavita-devi-her-bond-with-khali

Kavita Devi biopic announced: पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में कविता देवी ने WWE में हिस्सा लिया और अपने जज़्बे और लड़ने‌ की क़ाबिलियत के बूते साबित किया था कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं है। अब उसी भारतीय रेसलर कविता देवी पर एक महत्वाकांक्षी बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है।

निर्माता प्रीटी अग्रवाल ने बॉयोपिक के राइट्स ख़रीद लिये हैं और इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। कोई शक नहीं कि इस स्पोर्ट्स बॉयपिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार होगा।

द ग्रेट खली के अंडर ली थी ट्रेनिंग

ग़ौरतलब है कि 36 साल की कविता देवी और दुनिया भर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी ख़ास रिश्ता रहा है। एक वक्त में खली ने कविता देवी को WWE के लिए ट्रेनिंग दी थी। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।

हरियाणा के जींद जिले के एक छोटे से गांव मालवी में एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी कविता देवी पर फ़िल्म बनाने के लिए प्रीटी अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब जाने-माने फ़िल्म निर्माता ज़ीशान अहमद को भी बतौर प्रोड्यूसर इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फ़िल्म का निर्माण करेंगे।

कविता देवी की प्रेरणादायक कहानी

निर्माता प्रीटी अग्रवाल ने बॉयोपिक के बारे में बात करते हुए कहा, "कविता देवी की पूरी ज़िंदगी बेहद प्रेरणादायक रही है। ज़िंदगी के हर मोड़ पर उन्होंने लड़ने का जज़्बा दिखाया और ज़िंदगी से कभी हार नहीं मानी। WWE हमेशा से मर्दों का खेल माना जाता रहा है। बाद में दुनिया भर की महिलाएं भी इस खेल में शिरकत करने लगीं, मगर इस बेहद लोकप्रिय खेल में भारतीय महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। ऐसे में कविता देवी ने दिखाया कि भारतीय महिलाओं में कितना दम है और उन्होंने WWE के रिंग में कूदने का फैसला किया और भारत की ओर से ढेरों उपलब्धियां हासिल कीं। इतना ही नहीं, अपनी शादी के बाद कविता ने‌ पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के चलते इस खेल से‌ किनारा करने का फ़ैसला कर लिया था, मगर उन्होंने अपने पति के‌ समर्थन के चलते आगे भी WWE में खेलना जारी रखा।"

फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मकाम तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं। सबसे खास बात है कि शादी के बाद, कविता सलवार सूट पहनकर रिंग में उतरी थीं।

पटकथा पर चल रहा है काम

ज़ीशान अहमद बताते हैं कि फिलहाल कविता देवी पर फ़िल्म की पटकथा पर काम ज़ोर-शोर से चल रहा है और एक बार फ़िल्म का लेखन पूरा हो जाने के बाद इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की तारीख़ से लेकर इस फ़िल्म में काम करने वाले तमाम कलाकारों व क्रू का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

कौन एक्ट्रेस निभाएंगी कविता का किरदार?

जब उनसे पूछा गया कि फ़िल्मी पर्दे पर कविता देवी जैसी कद्दावर शख़्सियत का किरदार कौन निभाएगा और क्या इसे लेकर उनके ज़ेहन में किसी बॉलीवुड कलाकार का नाम है? इस सवाल पर ज़ीशान अहमद कहते हैं, "इस संबंध में कोई निर्णय लेना फिलहाल जल्दबाज़ी होगी। अभी फ़िल्म की राइटिंग पर काम चल रहा है। हम फ़िल्म के शीर्षक रोल के लिए एक बेहद क़ाबिल एक्टर का ही चयन करेंगे।"

More from Filmibeat

Read more about: biopic kavita devi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X