पर्दे पर दिखेंगे अन्ना हजारे, बनेगी मराठी फिल्म

फिल्म में अन्ना हजारे के 9 साल की उम्र से लेकर अभी तक के जीवन को दिखाया जायेगा
हालांकि शशांक उदापुरकर ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनकी फिल्म में अन्ना हजारे का रोल करेगा कौन लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उनकी फिल्म में अन्ना हजारे के 9 साल की उम्र से लेकर अभी तक के जीवन को दिखाया जायेगा। इसके अलावा शशांक ने औऱ भी कुछ बताने से इंकार कर दिया है।
दुनिया भी मुरीद हैं सचिन, मोदी, हजारे और केजरीवाल की
शशांक ने कहा कि लोकपाल बिल को लेकर अन्ना के अनशन ने जिस तरह से देश में एक आंदोलन खड़ा किया था, उस बात ने उनको काफी प्रभावित किया इसलिए उन्होंने अन्ना के जीवन पर फिल्म बनाने की सोची। मालूम हो कि अन्ना हजारे की जीवनी पर काफी हिंदी निर्देशक भी फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन अन्ना ने किसी को हां नहीं किया।
अन्ना से पहले और भी देश के रीयल हीरो-हिरोईन पर लोग फिल्म बना रहे हैं जिसमें मैरिकॉम, नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











