अगली फिल्म होगी मां को समर्पित: फरहान

यह फिल्म अगले साल तक बनने के लिए फ्लोर पर चली जाएगी। इस फिल्म के लिए पहले फरहान ने सैफ से बात की थी मगर उनकी कीमत सुनकर फरहान के होश उड गए।
अपने प्रोजेक्ट को आगे बड़ाने के इरादे से फरहान अपने दुसरे फेवरिट कलाकार अक्षय खन्ना के पास गए। मज़े की बात यह है कि अक्षय को यह कहानी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने तुरंत अपनी तारीख फरहान को दे दी।
यह फिल्म टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम की सारी बारीकियों पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा फरहान ने काफी पहले कर दी थी। यह कहानी बच्चे और टेलीफोन पर आधारित है।
फोन पर बात करना बच्चों के लिए कितना दिलचस्प होता है इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। मज़े की बात यह है कि यह फिल्म आज की परिस्थितियों पर नहीं बल्कि आज से सौ साल पहले 1905 की है।
इस फिल्म के लिए फरहान बतौर नायिका प्रियंका चोपडा को साइन करना चाहते हैं। जब इस विषय पर हमनें फरहान से बात की तो फरहान ने हमें बताया, “जी हां इस फिल्म के लिए मैंने अक्षय को साइन किया है तथा इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
फिलहाल फरहान फिल्म से जुडी दुसरी जानकारियां जुटाने में लगे हुए हैं। वैसे विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार फरहान यह फिल्म अपनी मां हनी ईरानी को समर्पित करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications