..................... film meri pyari bindu fourth trailer released - Hindi Filmibeat

Video : मेरी प्यारी बिंदू...चैप्टर 4...बिंदू v/s मां

फिल्म मेरी प्यारी बिंदू के ट्रेलर का चैप्टर 4 रिलीज हो गया है। इस चैप्टर का नाम है बिंदू v/s मां।

By Utkarsh

परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म का प्रमोशन बड़े ही अनोख अंदाज में हो रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को 5 चैप्टर्स के तौर पर रिलीज करने की तरकीब अपनाई है। जिसके चलते आज इस फिल्म के ट्रेलर का चैप्टर 4 रिलीज हो गया है।

इस चैप्टर का नाम है बिंदू v/s मां। इस पार्ट में अयुष्मान यानी अभी के बढ़ते प्यार और परिणीति यानी बिंदू की बढ़ती शरारतों के साथ-साथ अभी की मां से बिंदू की कैमिस्ट्री भी दिखाई गई है। ट्रेलर में दिख रहा है कि अभी की मां बिंदू को बिल्कुल पसंद नहीं करती है और बिंदू भी उन्हें तंग करने का मौका नहीं छोड़ती।

film-meri-pyari-bindu-fourth-trailer-released

वहीं कल रिलीज हुए ट्रेलर के तीसरे पार्ट का टाइटल है 'कलकत्ते की मडोना' है। ट्रेलर में आयुष्‍मान और परिणीति के बीच गजब की कैमिस्ट्री दिख रही है। इस फिल्म के जरिए परिणीति और आयुष्मान पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

'मेरी प्यारी बिंदू' के गाने 'माना के हम यार नहीं' के जरिए परिणीति ने सिंगिंग में डेब्यू किया है। मेरी प्यारी बिंदू' में आयुष्मान एक लेखक अभिमन्यु रॉय का किरदार और परिणीति एक्ट्रेस के ही किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय कर रहे हैं और निमार्ता मनीष शर्मा हैं। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी।

वहीं फिल्म के ट्रेलर को इस अंदाज में रिलीज करना काफी दिलचस्प है। वहीं अभी तक रिलीज हुए ट्रेलर में फिल्म के क्लाइमेक्स के बारे में आइडिया नहीं लग पाया है। शायद आने वाले चैप्टर में इसके बारे में पता चले। कल मेरी प्यारी बिंदू के ट्रेलर का चैप्टर 5 रिलीज होगा। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X