..................... film meri pyaari bindu second trailer out as chapter 2 - Hindi Filmibeat

Trailer- मिलिए बॉलीवुड के नए 'मुन्ना और सर्किट से'..चैप्टर 2 OUT

चैप्टर 1 में जहां बचपन आयुष्मान खुराना और परिणीति के बीच दोस्ती होती दिखाई गई है। वहीं अब चैप्टर 2 में दोनों के जवानी के दिन दिखाए गए हैं।

By Utkarsh

हाल ही में अभिनेता अयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म मेरी प्यारी का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। या यूं कहें कि ट्रेलर का चैप्टर-1 लॉन्च हुआ है। वहीं आज इस फिल्म का चैप्टर-2 लॉन्च किया गया है।

इस चैप्टर-1 में बचपन के आयुष्मान और परिणीति दिखाए गए थे और इस चैप्टर का नाम समोसा और चटनी रखा गया था। वहीं अब इस फिल्म के ट्रेलर का दूसरा चैप्टर लॉन्च हो चुका है। जिसका नाम गब्बर और सांभा रखा गया है।

चैप्टर 1 में जहां बचपन आयुष्मान और परिणीति के बीच दोस्ती होती दिखाई गई है। वहीं अब चैप्टर 2 में दोनों के जवानी के दिन दिखाए गए हैं। सीधे-सादे आयुष्मान और बबली सी परिणीति दोनों साथ में काफी मस्ती करते दिखाए गए हैं।

film-meri-pyaari-bindu-second-trailer-as-chapter-2

इस चैप्टर को आयुष्मान नैरेट करते दिख रहे हैं। वे कहते हैं कि वो गब्बर और मैं उसका सांभा..वो मुन्ना और मैं उसका सर्किट...वो गुरू और मैं उसका भोला। वहीं इस ट्रेलर में भी बैकग्राउंड में पुराना गाना सुनाई दे रहा है।

इस कहानी की शुरूआत होती है आयुष्मान खुराना की टाइपिंग से जिसमें वह लिखते है. 'मेरी प्यारी बिंदू' का चैप्टर-2 गब्बर और सांभा। फिल्म के ट्रेलर का पहला भाग आपको बचपन की मासूम मोहब्बत की याद दिलाएगा और दूसरा भाग जवानी के दिन याद दिलाएगा।

चैप्टर-2 में अब वो चैप्टर-1 वाले बच्चे बड़े हो चुके हैं और परिणीति एक नटखट सी लड़की है जो सभी को परेशान करती है पर आयुष्मान को वो बेहद पसंद है इसलिए तो वह इसकी मदद करता है।

इस प्यारे से ट्रेलर में बिंदू आयुष्मान को जिंदगी मस्ती से जीने की सलाह बता रही हैं। इससे पहले फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है जिसे परिणीति चोपड़ा ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म यश राज बैनर के तले बन रही है। फिल्म के डाइरेक्ट अक्षय रॉय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X