..................... Bollywood set to cash in on 26/11 Text | मुंबई हमलों पर 30 फिल्‍मे! - Hindi Filmibeat

मुंबई हमलों पर 30 फिल्‍मे!

By Staff

Mumbai Attack 2008
बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं के बीच मुंबई हमलों पर फिल्म बनाने को लेकर होड़ मच गई है। इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए अब तक लगभग 30 शीर्षक पंजीकृत कराए जा चुके हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गत 26 नवम्बर को हुए आतंकवादी हमलों पर फिल्म बनाने के लिए निर्माताओं ने 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (आईएमपीपीए) और 'एसोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स'

(एएमपीटीपीपी) में '26 ताज', 'आपरेशन 5 स्टार मुंबई' और 'बर्ड्स प्वाइंट ऑफ व्यू : ताज टेरर' जैसे 30 नाम पंजीकृत कराए जा चुके हैं।

निर्माता व निर्देशक बी. सुभाष ने इस घटना पर फिल्म बनाने के लिए दो शीर्षक पंजीकृत कराए हैं, जिनमें 'ताज टेरर' और 'बर्ड्स प्वाइंट ऑफ व्यू : ताज टेरर' शामिल हैं। हालांकि उनकी योजना तत्काल इस विषय पर फिल्म बनाने की नहीं है।

सुभाष ने कहा, "बतौर फिल्म निर्माता मेरी पहली प्राथमिकता यह रहती है कि मैं समसामयिक घटनाओं को परदे पर उतारूं। हालांकि यहां मेरा इरादा आतंकवादी हमले को महिमा मंडित करना नहीं है।"

आईएमपीपीए के सचिव अनिल नागरथ ने बताया कि आकाश सहगल की कंपनी 'टोरनाडो फिल्म्स' ने भी पांच शीर्षक पंजीकृत कराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X