आमिर के पिता ताहिर हुसैन का निधन

निर्देशक के तौर पर हुसैन ने वर्ष 1990 में अपने बेटे आमिर और अभिनेत्री जूही चावला के साथ फिल्म 'तुम मेरे हो' बनाई थी। शायद कुछ ही लोग जानते होंगे कि उन्होनें 'जब प्यार किसी से होता है' और 'प्यार का मौसम' फिल्मों में बतौर अभिनेता भी काम किया है। आमिर के भाई फैज़ल की मानसिक हालत सही ना होने पर उनकी कस्टडी को लेकर आमिर और उनके पिता ताहिर हुसैन का मनमुटाव भी रहा।
हालांकि अपने आखिरी दिनों में वह आमिर के घऱ पर ही रह रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हुसैन ने बांद्रा स्थित आमिर के आवास पर अंतिम सांस ली। आमिर और उनकी पत्नी किरण राव फिलहाल अमरिका में हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वह स्वदेश रवाना हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











