ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की क्या है जाति? क्यों हटाया था सरनेम

Anurag Kashyap Caste: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी के चलते कई बार विवादों में भी आ जाते हैं। दरअसल वह अनंत महादेवन की अपकमिंग फिल्म फुले पर CBFAC द्वारा की गई कट छत से काफी ज्यादा नाराज हो गए थे।
इसी के चलते अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक कमेंट भी कर दिया था। जिसके चलते फिल्म मेकर की खूब आलोचना हुई। यहां तक की अनुराग कश्यप के खिलाफ कई जगहों पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई। लेकिन आज हम जानने वाले हैं कि ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक कॉमेंट करने वाले अनुराग कश्यप किस जाति से आते हैं? साथ ही उन्होंने अपना सरनेम क्यों हटा दिया था?
अनुराग कश्यप एक कायस्थ परिवार से आते हैं और आपको बता दें कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में 10 सितंबर 1972 में हुआ। उनके पिता का नाम प्रकाश सिंह था और वह उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता के पद पर भी कार्यरत थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने साल 2018 में जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान अपने नाम से सिम हटाने की बात बताई थी। हालांकि यहां पर उन्होंने अपनी जाति को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं किया था। अनुराग कश्यप ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपने सरनेम हटाने की वजह का भी खुलासा कर दिया था।
अनुराग कश्यप ने इस दौरान बताया था कि उनके पिता ने इमरजेंसी के वक्त अपने सरनेम सिंह को हटा दिया क्योंकि तब नाम के पीछे सिंह लगाने से काफी ज्यादा मुश्किल आ रही थी। इसी के चलते उनके पिता ने डर के कारण सिंह हटाकर कश्यप लगा लिया। अनुराग कश्यप ने बताया कि इसकी असल वजह उनके पिता ही बता सकते हैं। साथ ही फिल्म मेकर ने बताया कि साल 1978 तक उनका रियल नाम रिंकू सिंह था।
फुले फिल्म से जुड़े विवाद के बारे में अनुराग कश्यप ने टिप्पणी की थी और कहा कि "वह ब्राह्मणों पर पेशाब करेंगे।" अनुराग कश्यप के इस विवादित बयान के बाद में उनकी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी और लिखा कि "यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसको संदर्भ से बाहर लिया गया और जो नफरत पैदा कर रही है।"
अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "कोई भी काम या भाषण इस लायक नहीं होता है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी संस्कार के सरगनाओ से बलात्कार और मौत की धमकियां पाएं।" बताते चलें कि अनुराग कश्यप के इस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कई जगह पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications