12 साल से बन रही है फिल्म..CBFC ने लगाए 45 कट
पहलाज निहलानी के सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटने के बाद फिल्ममेकर्स को यही लग था कि अब उन्हें राहत मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां बाल तस्करी और यौन शोषण पर बन रही फिल्म लव सोनिया पर सेंसर बोर्ड ने अपनी धारदार कैंची चलाई है और 45 कट लगाए हैं।
जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा इस फिल्म को 45 कट के साथ रिलीज करने का आदेश दिया गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस फिल्म को पिछले 12 सालों से बनाई जा रही है।इसमें मनोज वाजपेयी, रिचा चड्डा, मृणाल ठाकुर, राजकुमार राव और फ्रीडा पिंटो अहम भूमिका में हैं।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म से सभी इंग्लिश और हिंदी में मौजूद अपशब्द और गाली हटाने का आदेश दिया है। फिल्म में मौजूद यौन शोषण के कई सीन्स पर भी CBFC ने कैंची चलाई है। फिल्म के डायरेक्टर तबरेज नूरानी सेंसर बोर्ड के इस रवैये से काफी नाराज हैं।
उन्होने कहा है कि वो इस फिल्म को बनाने के लिए काफी मेहनत और रिर्सच किया है। इसके लिए वो कई रेड लाइट एरिया में गए और बच्चों को इस दलदल से भी निकाला।उनका मानना है कि बॉलीवुड में बाल तस्करी जैसे मुद्दों पर न्याय नहीं किया गया है। कुछ फिल्में जरूर बनीं है लेकिन उन्होंने दर्शकों पर कोई खास प्रभास नहीं छोड़ा।
अब देखना ये है कि आखिरकार फिल्म कब रिलीज होती है और दर्शकों का फिल्म देखने के बाद क्या रिएक्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications