पचास के दशक की दर्द भरी कहानी है लुटेरा...
आने वाली फिल्म लुटेरा एक प्यार और कश्मकश की कहानी है जिसे बड़े ही प्यार से फिल्माया है निर्देशक विक्रमादित्य ने। फिल्म पचास के दशक की कहानी कहती है, जिस समय हमारे देश में जमींदारों का राज हुआ करता था।
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि एक चोर एक जमींदार के घर चोरी करने आता है लेकिन उसे जमींदार की ही बेटी से प्यार हो जाता है, वह उससे शादी कर लेता है लेकिन एक दिन जमींदार की बेटी को उसकी असलियत पता चल जाती है जिसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन दोनों की जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आता है जहां दोनों फिर से मिल जाते हैं। यही कहानी है फिल्म लुटेरा की, जिसे की पर्दे पर चरितार्थ किया है अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ऱणवीर सिंह ने।
फिल्म के म्यूजिक लांच पर सोनाक्षी ने कहा था कि उन्हें अपने आप पर पूरा भरोसा था कि वह लुटेरा फिल्म का किरदार अच्छी तरह से निभा पायेंगी। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों उन्होंने यह करेक्टर को महसूस किया और पर्दे पर निभाने की पुरजोर कोशिश की। सोनाक्षी ने कहा कि उम्मीद करती हूं कि फिल्म लोगों को पसंद आयेगी।
फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता एकता कपूर,अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य है। चूंकि फिल्म एक पीरयड मूवी है इसलिए फिल्म में सोनाक्षी और ऱणवीर के लुक पर काफी मेहनत की गयी है।
आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा फिल्म की दिलकश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications