मुम्‍बई हमला: कहां थे फिल्‍मी सितारे!

हेमा मालिनी : यह बहुत दुख की बात है कि हमने अपने कुछ बहादुर पुलिस अधिकारियों को खो दिया। लोगों को बचाने के लिए सेना को आना पड़ा। मुंबई का इतना असुरक्षित होना वाकई बड़े दुख की बात है। फिलहाल मैं एशा व आहना के सकुशल घर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
शबाना आजमी : मैं उस समय लंदन के एक मित्र से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसने मुझे टीवी चालू करने के लिए कहा। यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। हमें शांति व सद्भाव बनाए रखने तथा पुलिस को सहयोग करने की जरूरत है। अब आतंकवाद के साथ कड़ाई से निपटना चाहिए।
श्वेता साल्वे : यदि आप मुझे राज ठाकरे का नंबर कहीं से ढूंढ़ कर दे सकें तो दे दें। आज जब हमें उनकी जरूरत है तो पता नहीं वह कहां छुपे बैठे हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें अपने मनसे(महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) कार्यकर्ताओं के साथ जाकर 'आमची मुंबई' को बचाना चाहिए।
रवीना टंडन : जिस समय मैं कुछ मित्रों के साथ दक्षिणी मुंबई के एक रेस्तरां में रात के भोजन पर थी, तभी मुझे कई फोन आए कि मुझे तत्काल वहां से निकल जाना चाहिए। यह भ्रष्ट नेताओं के जागने का समय है। कृपया उन्हें अपने वोट बैंक के बारे में सोचना बंद कर, देश के बारे में सोचना शुरू करना चाहिए।
बिपाशा बसु : यह चकित करने वाला व डरावना है। विले पार्ले से जैसे ही मैं गुजरी, उसके ठीक 2 मिनट बाद वहां विस्फोट हुआ। हम एक बहुत ही कठिन व अमानवीय दौर से गुजर रहे हैं। हमें नहीं पता कि यह कहां तक जाएगा और कब इसका अंत होगा।
अरशद वारसी : बुधवार की रात्रि मैं पंचगनी से लौट रहा था। विले पार्ले से जैसे ही मैं गुजरा, 15-20 मिनट बाद वहां विस्फोट हुआ। हमें अब बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications