बोली 'रज्जो' आज का बॉलीवुड बहुत टिप-टॉप..
बॉलीवुड में ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है जब दो समकालीन अभिनेत्रियां एक साथ काम करें, एक-दूसरे की बातों का समर्थन करें या फिर एक-दूसरे की तारीफ करें। लेकिन ऐसा हो रहा है पूछिये कहा.. तो हम बताते हैं। ऐसा हो रहा है गुलाब गैंग के मंच पर जहां दो दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित और जूही चावला ना केवल एक साथ काम कर रहीं हैं बल्कि दोनों एक-दूसरे की बातों का समर्थन भी कर रही हैं।
जूही चावला की तरह माधुरी ने भी मान लिया है कि आज के बॉलीवुड में बहुत प्रतिस्पर्धा है। इसलिए आज कल लोगों को बहुत ज्यादा स्ट्रेस भी रहता है। माधुरी ने कहा कि फिल्मोद्योग अब ज्यादा व्यवस्थित और संगठित हो गया है, लेकिन यकीनन बहुत दबाव है और लोगों मे संयम कम हैं। नई पीढ़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार है और वे आज ज्यादा टिप-टॉप है..पहले ऐसा नहीं था।"
'गुलाब गैंग' जूही के लिए एक चैलेंज हैं..जानिए कैसे?
इससे पहले फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूही ने भी इस तरह की बातें कही थी। उन्होंने भी कहा था कि पहले इतना स्ट्रेस नहीं था, जितना आज है।
गौरतलब है कि सौमिक सेन निर्देशित 'गुलाब गैंग' महिलाओं के हक की बात करती है। फिल्म में जूही राजनेता के रूप में है। पर्दे पर पहली बार जूही आपको निगेटिव रोल में दिखायी पड़ेंगी। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अलग सा किरदार को प्ले कर रही हैं। उनके किरदार का नाम रज्जो है। फिल्म में वह एक्शन करते भी दिखायी पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications