'हाइवे' मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण: आलिया भट्ट
मुंबई। करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट का कहना है कि आने वाली फिल्म 'हाइवे' उनके करियर के लिए बड़ी महत्वपूर्ण हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ काम कर रही हैं। अभी कुछ समय पहले दिये गये इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि वह मर्डर सीरीज में भी काम करना चाहती हैं।
आलिया फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों को प्रभावित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में एक सफल अभिनेत्री बनेंगी। आलिया भट्ट हाइवे में अपनी उम्र से काफी बड़े अभिनेता रणदीप के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
रणदीप हुड्डा इसके पहले 'जन्नत 2', 'मर्डर 3', 'वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
