दिल्ली में विकलांगता पर फिल्म महोत्सव गुरुवार से शुरू
महोत्सव में प्रदर्शन के लिए भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, इजरायल, इंडोनेशिया, स्पेन, इटली, ब्राजील, आस्ट्रेलिया और नेपाल वगैरह देशों की 67 फिल्में शामिल की गई हैं। भारत और अन्य दक्षेस देशों नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और भूटान में पांच महीनों के दौरान 25 स्थानों पर इस महोत्सव के तहत फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस साल मई में इस फिल्म महोत्सव का समापन होगा।
भारत में इस महोत्सव के तहत मुम्बई स्थित 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज' (टीआईएसएस), 'एवाईजे नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द हियरिंग हैंडीकैप्ड' और एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, असम के तेजपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
महोत्सव के एक आयोजक ने कहा, "महोत्सव का अनूठापन यह है कि दर्शक ना सिर्फ इन फिल्मों को देखते हैं बल्कि अपनी भागीदारी से उनकी लोकप्रियता भी तय करते हैं। इस महोत्सव से दर्शक 'विकलांगता' के साथ जी रहे लोगों की जिंदगी से परिचित हो सकेंगे और फिल्मकारों को इस तरह की कहानियां पेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications












