फिल्म डायरेक्टर फराह खान का मां का निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

Farah Khan

Farah Khan's mother passes away: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बता दें कि फराह अपनी मां से बेहद प्यार करती थीं।

हाल ही में पैपराजी विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि फराह खान की मां का निधन हो गया है। बता दें कि इस खबर को सुनते ही फैन्स और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फराह ने कुछ दिनों पहले किया था ये पोस्ट

कुछ दिनों पहले ही फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'हम सभी अपनी मां को हल्के में लेते हैं...खासकर मैं! पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वो अब तक देखी गई सबसे मज़बूत और बहादुर इंसान हैं...कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर बरकरार है। जन्मदिन मुबारक हो मां!

आज घर वापस आने का एक अच्छा दिन है। मैं आपके इतने मज़बूत होने का इंतज़ार नहीं कर सकती कि आप फिर से मुझसे लड़ना शुरू कर दें...आई लव यू'। इ न्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X