निर्देशक बनना चाहते हैं राजीव खंडेलवाल
फिल्म 'आमिर' में अपने अभिनय से वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता राजीव खंडेलवाल का कहना है कि वह भविष्य में फिल्मों का निर्देशन करना और अपनी जीवनी लिखना चाहते हैं।
राजीव ने कहा, "मैं एक दिन खुद को फिल्म का निर्देशन करते देखना चाहता हूं। मैं बाद में फिल्मों का निर्देशन करुंगा।" उन्होंने कहा, "मेरी फिल्म की कहानी मानवीय होगी। यह प्रेम कहानी भी हो सकती है। मैं खुद को अलौकिकता से नहीं जोड़ सकता।"
गौरतलब है कि छोटे पर्दे पर भी राजीव सफल पारी खेल चुके हैं। हाल ही उनकी मेजबानी वाला कार्यक्रम 'सच का सामना' खासा चर्चित हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications