प्रियंका का बड़ा खुलासा: एक डायरेक्टर को मेरे अंडरवियर में ज्यादा रूचि थी

हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के क्लीवेज विवाद ने सबकी बोलती बंद कर दी है। दीपिका ने जिस तरह से अपने खिलाफ चल रही क्लीवेज न्यूज का विरोध किया उससे बहुत सारी लड़कियों और अभिनेत्रियों के अंदर भी आत्मविश्वास जागा है। आम से लेकर खास तक के ऊपर इस बात का असर दिख रहा है। तभी तो अपने ऊपर होने वाले एक फूहड़ प्रयोग के बारे में अब पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने भी मुंह खोला है।

अपने फैंस से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि आज से कुछ समय पहले एक डायरेक्टर ने अपने कैमरामैन से कहा था कि एक गाने के शूट में वो मुझे नहीं मेरे अंडरवियर को ज्यादा से ज्यादा दिखाया जाये, जैसे ही प्रियंका को इस बात की भनक लगी प्रियंका ने फिल्म ही छोड़ दी। हालांकि प्रियंका ने उस डायरेक्टर का नाम तो नहीं बताया लेकिन बस इतना बोला कि इस बात को काफी वक्त हो चुका है अब।

हालांकि लोग प्रियंका चोपड़ा से इस बारे में ट्विटर पर सवाल पूछते ही रहे लेकिन प्रियंका ने अपने किसी भी फैंस को इस बारे में कोई रीप्लाई नहीं किया।

क्लीवेज शो पर फिर फूटा दीपिका का गुस्सा, फेसबुक पर लिखी व्यथा

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म मैरीकॉम ने 51 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा की समीक्षकों और आलोचकों ने जमकर तारीफ की है। फिलहाल इन दिनों पीसी अपने नये प्रोजेक्ट और सिंगिग में व्यस्त है।

एक बार फिर से दीपिका और प्रियंका की बातों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वाकई में कुछ लोगों की नजर में महिलाएं उपभोग की वस्तु से ज्यादा कुछ नहीं है।

क्यों इस बारे में आपलोगों का क्या कहना है, अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिखिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X