केआरके ने 'Pathaan' की धुआंधार टिकट बिक्री पर फोड़ा बम, प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप

KRK pathaan

'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरुख खान लगभग 4 सालों के बाद थियेटर में जबरदस्त वापसी कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एक शानदार ओपनिंग कर सकती है। फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी 'पठान' की ही चर्चा हो रही है।

ट्रेड एनालिस्ट भी मान रहे हैं कि कमाई के मामले में पठान इतिहास रच सकती है। लेकिन, इस बीच क्रिटिक और अभिनेता केआरके ने 'पठान' के प्रोड्यूसर पर बड़ा आरोप लगाया है। केआरके अक्सर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में ट्वीट करते रहते हैं और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। पहले भी उन्होंने पठान से जुड़े कई ट्वीट्स किए थे।

लेकिन, अब उन्होंने 'पठान' के प्रोड्यूसर पर बड़ा आरोप लगाया है। केआरके ने ट्वीट कर कहा है- 'बुक माय शो हरा नजर आ रहा है, तो पठान की पहले दिन ही साढ़े पांच लाख एडवांस बुकिंग कैसे मिली? प्रोड्यूसर ने 15 करोड़ के टिकट खरीदे हैं और ऐसा ही कई ब्रांड्स ने भी किया है।' इसका अर्थ है कि, पठान के शोज अगर बुक माय शो पर हरा यानि सीट खाली दिख रहे हैं तो एडवांस बुकिंग कैसे इतनी अधिक हुई है।

केआरके का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। तो वहीं, कई यूजर्स केआरके का भी समर्थन कर रहे हैं। फिल्म आज ही रिलीज हुई है और सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हर किसी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई है।

वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी अच्छा परफॉर्म कर सकती है। अब तक संभावना जताई जा रही है कि शाहरुख खान की 'पठान' करीब 40 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही सलमान खान के कैमियो को भी सराहा जा रहा है।

Read more about: shahrukh khan pathaan krk bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X