Sushant Singh Case- फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद को पुलिस ने बुलाया- आज होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में एक तगड़ा भूचाल आया है जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ओर जहां कुछ सितारे आपम में भिड़े जा रहे हैं तो कुछ लोग इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैँ। हालांकि पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और किसी तरह का सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि ये पता चल सके कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों की। अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में पूछताछ के लिए मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को बुलाया था।

सूत्रों के मुताबिक आज यानि 21 जुलाई को राजीव मसंद से सुशांत राजपूत केस में पुलिस स्टेशन पर पूछताछी की जाएगी। गौरतलब है कि काफी समय से खबर आ रही हैं कि किसी के कहने पर क्रिटिक्स राजीव मसंद ने सुशांत को लेकर कई निगेटिव आर्टिकल लिखे थे।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput मामले में Rajeev Masand से पूछे जाएंगे सवाल; Check Out | FilmiBeat

sushant singh rajput, सुशांत सिंह राजपूत

यही नहीं बल्कि उनकी फिल्म को निगेटिव रेटिंग्स भी दी गई थीं। बस इसी बात को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी कि आखिर उनपर लगे हुए ये सारे आरोप कितने सही और कितने गलत हैं।

बता दें कि इस केस में मुंबई पुलिस किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है और यही कारण है कि अब तक करीब 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

कुछ समय पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा भी पहुंचे थे और उनसे काफी लंबी बात पुलिस ने की थी। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा चर्चा में है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X