Week Recap: पठान पोस्टर, रक्षा बंधन, शमशेरा ट्रेलर, स्त्री प्रीक्वल, बड़े बजट की फिल्मों की बड़ी डीटेल्स

कोरोना काल के बाद से सिनेमा जगत में अटकी हुई फिल्मों पर काम तेज़ी से चल रहा है। हर हफ्ते कुछ बड़ी फिल्मों का अनाउंसमेंट होता है और उनके अपडेट फैन्स को खुश कर देते हैं। इस हफ्ते भी रणबीर कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों ने फैन्स को उलझाए रखा।

जहां पठान के पोस्टर को शाहरूख खान के करियर के 30 साल पूरे होने की खुशी में लॉन्च किया गया वहीं जुलाई में रिलीज़ हो रही रणबीर कपूर की शमशेरा का भी ट्रेलर सामने आया।

film-announcements-of-the-week-shamshera-raksha-bandhan-trailer-pathan-poster-deepika-in-jawaan

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म भी थोड़ा आगे बढ़ी तो वहीं दीपिका पादुकोण के हिस्से एक और फिल्म आई। फटाफट जानिए इस हफ्ते कितनी बड़े बजट की फिल्मों के अपडेट सामने आए।

रक्षा बंधन का ट्रेलर

रक्षा बंधन का ट्रेलर

इस हफ्ते की शुरूआत हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन के ट्रेलर के साथ। सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होते ही आनंद एल राय की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया और दर्शकों का सारा ध्यान सम्राट पृथ्वीराज से हटकर रक्षाबंधन ट्रेलर पर गया। चार बहनों की चिंता में घुले जा रहे एक भाई की इस कहानी में लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई दी। फिल्म 15 अगस्त वीकेंड पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ रिलीज़ हो रही है।

शमशेरा ट्रेलर

शमशेरा ट्रेलर

ब्रह्मास्त्र के बाद अब रणबीर कपूर की यशराज फिल्म शमशेरा का भी ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया। रणबीर कपूर इस फिल्म में पिता और बेटे की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में एक कबीले के सरदार के रोल में दिखाई देंगे जो कि एक क्रूर पुलिस ऑफिसर से अपना बदला लेता दिखाई देता है। ऑफिसर की भूमिका में हैं संजय दत्त।

जवान में दीपिका पादुकोण

जवान में दीपिका पादुकोण

ब्रह्मास्त्र के बाद अब रिपोर्ट है कि शाहरूख खान की एटली फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है। दीपिका पादुकोण, जवान में एक खास कैमियो निभाती दिखाई देंगी। हालांकि, दीपिका का किरदार क्या और कैसा होगा, इस पर अभी तक किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

पठान पोस्टर

पठान पोस्टर

शाहरूख खान की पठान का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म के साथ शाहरूख खान एक्शन अवतार में परदे पर वापसी कर रहे हैं। फैन्स शाहरूख खान के नए अवतार को देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। शाहरूख खान ने 2018 में आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो के फ्लॉप होने के बाद फिल्मों से एक ब्रेक ले लिया था।

स्त्री प्रीक्वल

स्त्री प्रीक्वल

दिनेश विजान अपनी हॉरर यूनिवर्स की वापसी की तैयारी शुरू कर दी है और स्त्री, रूही, भेड़िया के बाद अब स्त्री प्रीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म का नाम है मुंझा और इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी उसी किरदार में दिखाई देंगी जिस किरदार में वो स्त्री में दिखाई दी थीं। वहीं इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी अलाया एफ।

राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म

राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं। और अब राजश्री प्रोडक्शन्स ने एलान किया है कि इस फिल्म में राजवीर देओल की हीरोइन होंगी पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा। दिलचस्प है कि सनी देओल और पूनम ढिल्लन ने सोनी माहीवाल में अपनी केमिस्ट्री से दिल जीता था। फैन्स को इंतज़ार है कि इनके बच्चे क्या वही जादू चला पाएंगे?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X